सहारनपुर में जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष पद के लिए मारामारी:भाजपा ने महिलाओं ने भी ठोकी दावेदारी, जिलाध्यक्ष के लिए 74 और महानगराध्यक्ष के लिए 40 नामांकन हुए
सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनने की मारामारी मची हुई है। हर कार्यकर्ता दावेदार बनने की कोशिश कर रहा है। दो तक नामांकन की प्रक्रिया चली। महानगर अध्यक्ष के लिए 40 कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष के लिए 74 ने दावेदारी ठोकी। इन पदों के लिए महिलाएं भी पीछे नहीं हटी। महानगर अध्यक्ष के लिए 6 महिला और जिला अध्यक्ष पद के लिए दो महिलाओं ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया में ज्यादातर नए चेहरे हैं। लखनऊ में होगी नामांकन पत्रों की जांच नामांकन प्रक्रिया की देखरेख चुनाव अधिकारी विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और चुनाव पर्यवेक्षक प्रभा शंकर पांडेय ने की। उन्होंने सभी दावेदारों से नामांकन पत्र जमा कराए है। ये नामांकन प्रक्रिया 9 और 10 जनवरी तक भाजपा कार्यालय पर चली। इसके बाद से हर कोई अध्यक्ष बनने का जुगाड़ ला रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जिलाध्यक्ष के लिए इतनी बड़ी संख्या में नामांकन आए है। अब इन नामांकन पत्रों की जांच लखनऊ में होगी। जिसके बाद जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। दो बार के जिलाध्यक्ष ने ठोकी ताल भाजपा में दो बार के जिलाध्यक्ष रहे डॉ. महेंद्र सिंह सैनी तीसरी बार मैदान में कूदकर हैट्रिक लगाना चाहते हैं। वहीं कम उम्र युवाओं में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनने का जोश दिखाई दे रहा है। जिलाध्यक्ष के लिए प्रांतीय परिषद के लिए भी 34 दावेदारों ने नामांकन किया। जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन करने वालों में अधिकतर पूर्व पदाधिकारी शामिल है। डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने तीसरी बार ताल ठोकी है। देखना है कि किसके सिर पर जिलाध्यक्ष का ताज सजता है। बता दें, कि पिछली बार 69 लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया था। नेहा राणा और रक्षा नामदेव ने भी जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया है। इन्होंने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, डॉ. राजीव चौधरी, यशवंत राणा, खुशीराम कश्यप, खेमचंद कश्यप, विपिन चौधरी, सोनेंद्र राणा, प्रवीण कुमार, अजीत सिंह, राधेश्याम शर्मा, पदम सिंह, नक्षत्र पंवार, अरविंद, अश्वनी, महेंद्र सिंह, सुशील, जितेंद्र जागलान, राकेश आर्य, मोहर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, संदीप शर्मा, चंद्रपाल सिंह, सुशील कुमार, प्रीतम सिंह, नितिन गुप्ता ने नामांकन किया। इसके अलावा कुलबीर सिंह, जसवंत सिंह, हरपाल सिंह, कुलदीप सैनी, प्रवेश, दिग्विजय, निर्दोष कुमार, राकेश गांगुली, सुभाष चौधरी, मांगेराम सैनी, प्रमोद कौशिक, अशोक चौधरी, यज्ञपाल सिंह, रक्षा नामदेव, नेहा राणा, विजेंद्र मोघा, सुशील पंवार, सुनील पांचाल, आनंद राणा, विकास कुमार, संदीप तायल, रविंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, डॉ.रमेश चंद दावेदारी पेश कर रहे है। वहीं पवन सिंह, संजय सिंह, विनोद पंवार, वीरेंद्र चौधरी, दुष्यंत कुमार, संजय राणा, दूबे सिंह कांबोज, सुनील उपाध्याय, ओमपाल पांचाल, डॉ. एनसी शर्मा, योगेंद्र सिंह, गुरदेस चौधरी, वीरेंद्र पुंडीर, प्रदीप त्यागी और विपिन भारतीय ने भी नामांकन किया है। वहीं, शिवराज रोड, संजय सूर्य, पवन सवई, साहब सिंह पुंडीर, रजनीश राणा, नवीन कुमार, रविंद्र सिंह, अनिल पुंडीर, विजेंद्र कश्यप और कंवरसैन जैन ने भी नामांकन किया है। ये महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार महानगर अध्यक्ष पद के लिए नीरज माहेश्वरी, राहुल लखनपाल शर्मा, मुनेश त्यागी, विपिन कुमार, विक्रम शर्मा, अमित गगनेजा, राकेश त्यागी, बौद्धराम धीमान, हेमंत अरोरा, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, अनिल मित्तल, सरोज शर्मा, विपिन शर्मा, अमित गर्ग, डॉ. नीलू राणा, नीरज गुप्ता, भगत सिंह, शीतल बिश्नोई, किशोर शर्मा, मनोज ठाकुर, सुनील गुप्ता, प्रदीप मित्तल, शीशपाल कश्यप, अरुण यादव, अनेष शर्मा, कुसुम अग्रवाल, कंचन धवन, मनोज प्रजापति, अजय सिंह, विनीत गुप्ता, गौतम सैनी, मुकुल वाल्मीकि, मान सिंह, संजय गर्ग, सत्यपाल कश्यप, आरती शर्मा, सारिका गुप्ता, रवि गुप्ता, अजय शर्मा और संजय शर्मा ने नामांकन किया। ये है महिला दावेदार जिलाध्यक्ष पद के लिए नेहा राणा और रक्षा नामदेव ने भी जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए डॉ.नीलू राणा, सरोज शर्मा, कुसुम अग्रवाल, कंचन धवन, आरती शर्मा और सारिका गुप्ता ने नामांकन किया हैं। 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी भाजपा के 34 मंडलों में से 12 मंडल अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई। इनमें देवबंद नगर से अरुण कुमार गुप्ता, अंबेहटा से मनोज कुमार, बेहट से विजेंद्र कुमार, साढ़ौली कदीम से सतेंद्र कुमार, शाकुंभरी देवी से मुकेश कुमार, मुजफ्फराबाद से रजत त्यागी, छुटमलपुर से अमित कुमार सैनी, सरसावा से सागर चौधरी, सरसावा देहात से ओमकुमार सैनी, नगर से आलोक जैन, नकुड़ देहात से सुंदरपाल सिरोही और चिलकाना से मुकेश शर्मा निर्वाचित हुए हैं।

What's Your Reaction?






