हिमाचल में गुटबाजी से लटके BJP ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव:कांग्रेस के पूर्व MLA जहां भाजपा में शामिल हुए, वहीं ज्यादा खींचतान; आज ऐलान संभव

हिमाचल प्रदेश में भाजपा की गुटबाजी की वजह से 30 ब्लॉक में अध्यक्षों का चुनाव लटक गया है। इनके चुनाव एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नहीं हो पाए। ब्लॉक अध्यक्ष के लिए 15 दिसंबर और जिला अध्यक्ष के लिए 25 दिसंबर की डेडलाइन रखी गई थी। मगर कुछ जगह खेमेबाजी की वजह से सहमति नहीं बन पा रही। खासकर जहां कांग्रेस के 6 पूर्व विधायक, BJP में शामिल हुए हैं, वहां ज्यादा खींचतान चल है। ऊना जिला में दो पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। गगरेट में चैतन्य शर्मा और कुटलेहड़ में देवेंद्र कुमार भुट्‌टो। इन दोनों विधानसभा के 4 ब्लॉक समेत ऊना के भी दोनों ब्लॉक में अध्यक्ष का चुनाव लटका हुआ है। ऊना जिला में 6 ब्लॉक अध्यक्ष का चयन होना है। इसी तरह ऊना जिला अध्यक्ष का भी चुनाव होना है, जबकि अन्य सभी 17 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्ष चुन लिए गए है। कुटलेहड़ की बात करें तो पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर अपने समर्थकों में से किसी एक को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं, जबकि देवेंद्र भुट्टो अपने समर्थक की ताजपोशी चाह रहे हैं। ठीक इसी तरह गगरेट में चैतन्य शर्मा अपने समर्थक और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी अपने समर्थक को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं। ऊना सदर के दोनों ब्लॉक में भी पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों की माने तो पार्टी ने इन तीनों विधानसभा के 6 ब्लॉक में अध्यक्षों की ताजपोशी के लिए कई कई नामों के पैनल हाईकमान को भेज रखे हैं। अब हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार हो रहा है। हमीरपुर जिला के 5 ब्लॉक में भी यही राजनीति कमोबेश यही हाल हमीरपुर जिला में भी है। हमीरपुर विधानसभा के दोनों ब्लॉक, सुजानपुर में भी दोनों ब्लॉक और बड़सर के बिझड़ी ब्लॉक अध्यक्ष का भी चुनाव लटका हुआ है। हमीरपुर में पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। अब यहां पुरानी भाजपा के नेता आशीष शर्मा समर्थकों की ताजपोशी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सुजानपुर में भी राणा समर्थकों की ताजपोशी का विरोध इसी तरह सुजानपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और बड़सर में इंद्रदत्त लखनपाल बीजेपी में शामिल हुए थे। राजेंद्र राणा सुजनापुर के दोनों ब्लॉक में अपने समर्थकों को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं, वहीं पहले से बीजेपी में मौजूद नेताओं को राणा समर्थक की ताजपोशी पर आपत्ति है। आज हो सकता है ब्लॉक अध्यक्षों का ऐलान: भारद्वाज प्रदेश भाजपा के चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि आज शाम तक सभी 30 ब्लाक अध्यक्षों का ऐलान हो सकता है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही ऊना जिला अध्यक्ष की भी ताजपोशी कर दी जाएगी, जबकि 141 मंडल अध्यक्षों की पहले ही तैनाती कर दी गई है। कुछेक जगह जहां विवाद है, वहां ब्लॉक अध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया था। 25 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा जिला व ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। इसके लिए इसी तरह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हिमाचल दौरे पर आ सकते हैं। भाजपा हाईकमान ने उन्हें हिमाचल का अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव अधिकारी बना रखा है। संभव है कि 25 जनवरी तक नया अध्यक्ष भी चुन लिया जाए।

Jan 15, 2025 - 12:20
 53  501823
हिमाचल में गुटबाजी से लटके BJP ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव:कांग्रेस के पूर्व MLA जहां भाजपा में शामिल हुए, वहीं ज्यादा खींचतान; आज ऐलान संभव
हिमाचल प्रदेश में भाजपा की गुटबाजी की वजह से 30 ब्लॉक में अध्यक्षों का चुनाव लटक गया है। इनके चुनाव

हिमाचल में गुटबाजी से लटके BJP ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव एक बार फिर से गुटबाजी की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में जब पार्टी को एकता की आवश्यकता है, कुछ पूर्व कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक हलचल को बढ़ा रहे हैं। यह स्थिति भाजपा के भीतर असमंजस और संघर्ष पैदा कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व MLA का भाजपा में शामिल होना

हाल ही में, हिमाचल में कई पूर्व कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुये हैं। इनके शामिल होने से न केवल भाजपा की ताकत बढ़ी है, बल्कि पार्टी के भीतर भी अंदरूनी मतभेद गहरे हो गए हैं। इस बदलाव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अनुशासन को प्रभावित किया है और नेतृत्व के चयन में जटिलता पैदा की है।

गुटबाजी का प्रभाव

भाजपा में गुटबाजी के कारण चुनाव की प्रक्रिया लटक गई है। कई नेता एक-दूसरे के खिलाफ खींचतान कर रहे हैं, जिससे चुनाव की तारीख तय करने में कठिनाई हो रही है। कार्यकर्ताओं के बीच इस खींचतान ने भाजपा की छवि को भी प्रभावित किया है। ऐसे में, भाजपा की मध्य प्रदेश की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

आज ऐलान संभव

हालांकि, पार्टी के नेताओं का कहना है कि आज किसी भी समय चुनाव की तारीख की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। भाजपा नेतृत्व इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है।

भाजपा के नेताओं का यह मानना है कि गुटबाजी को समाप्त करने के लिए एक ठोस कदम उठाया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं को समझाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। जनहित और एकता को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि सभी नेता एकजुट होकर काम करें।

News by indiatwoday.com Keywords: हिमाचल प्रदेश भाजपा चुनाव, गुटबाजी भाजपा, कांग्रेस विधायक भाजपा, ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव हिमाचल, भाजपा में गुटबाजी, राजनीतिक हलचल हिमाचल, भाजपा चुनाव परिणाम, कांग्रेस से भाजपा में शामिल होना, हिमाचल भाजपा अंदरूनी विवाद, चुनाव तारीख घोषणा भाजपा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow