बृजभूषण के समर्थन से बमबम बने जिलाध्यक्ष:2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने लिया फैसला, 1991 में बीजेपी से जुड़े है अमर किशोर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोंडा में अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम को दूसरी बार भरोसा जताते हुए गोंडा भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 15 अगस्त 2021 को तत्कालीन जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को पद से हटाए जाने के बाद अमर किशोर कश्यप को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं 14 सितंबर 2023 को अमर किशोर कश्यप को पहली बार पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष बनाया गया था। रविवार को दूसरी बार पुनः अमर किशोर कश्यप को पूर्ण कालिक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अमर किशोर कश्यप की उम्र 55 साल है। इन्होंने 1991 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। यह महाराजगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं। 2011 में इन्होंने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली। बूथ अध्यक्ष का दायित्व संभाला 2012 में मंडल अध्यक्ष और 2016 में इन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था। 2016 में महामंत्री बनने के बाद इन्होंने पार्टी के प्रतिसमर्पित भाव से काम किया और एक अपनी अलग पहचान बनाई जिसका नतीजा रहा की 2021 में इनको कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया गया। बृजभूषण गुट का भी अमर किशोर को मिला समर्थन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद बेटे करण भूषण सिंह,विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह और उनके सभी समर्थकों का समर्थन भी इस बार अमर किशोर कश्यप को मिला है। नए जिला अध्यक्ष के नाम के ऐलान से पहले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने बात किया था। बृजभूषण शरण सिंह ने अमर किशोर कश्यप के नाम पर सहमति व्यक्त की थी। कहा था कि बमबम मेरे कोई दुश्मन नहीं है अच्छा काम कर रहे हैं इन्हीं को अध्यक्ष बनाया जाए। हम लोग इन्हीं के नेतृत्व में काम करेंगे इसके बाद बीजेपी शीर्ष नेतृत्व की यह चिंता खत्म हो गई की बृजभूषण का गुट इनका विरोध करेगा बल्कि यह विश्वास हो गया कि बृजभूषण गुट भी इनका का साथ देगा। गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और जिले के सातों विधायकों का पहले से ही समर्थन इनको प्राप्त था। बृजभूषण कुछ पार्टी के फैसलों को लेकर नाराज थे लेकिन अब सारी नाराजगी दूर है। पंचायत चुनाव, विधानसभा और लोकसभा में बमबम ने खिलाया कमल 2021 में हुए पंचायत चुनाव में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रहते हुए अमर किशोर कश्यप ने बीजेपी के समर्थित ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को भी जितवाने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही 2021 के ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी अहम भूमिका निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी के सबसे ज्यादा निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख हुए थे। गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम मिश्र को भी विजय दिलाने में इनकी अहम भूमिका रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की थी इन्हीं के नेतृत्व में साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों जिले की लोकसभा सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है। गुटबाजी की डर से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने जताया पुनः भरोसा गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर के कुल 21 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया था और उसके बाद से ही जिला अध्यक्ष बनने को लेकर के मारामारी देखने को मिल रही थी। कुछ लोग दिल्ली लखनऊ के कई बार चक्कर भी लगा चुके थे। कई पदाधिकारी तो लखनऊ बीजेपी कार्यालय पर जाकर के सूत्रों के अनुसार इतना तक कह कर चले आए थे की अमर किशोर कश्यप को जिला अध्यक्ष ना बनाया जाए। अगर अमर किशोर कश्यप को दूसरी बार भाजपा जिला अध्यक्ष न बनकर किसी दूसरे को मौका देती तो जिले की कार्यकारिणी में एक गुटबाजी देखने को मिलती। जिसका नुकसान भारतीय जनता पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ता जिसे के चलते अमर किशोर कश्यप को भाजपा ने पुनः दोबारा जिला अध्यक्ष बनते हुए इन पर भरोसा जताया है। 2027 विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जितवाने का बमबम को मिला लक्ष्य आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जितवाने का लक्ष्य भी अब इन्हें मिला है। साथ ही पार्टी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने की भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अपने कार्यवाहक और पूर्णकालिक कार्यकाल के दौरान अमर किशोर कश्यप सभी कार्यकर्ताओं को लेकर के चलने का काम किए हैं और इस अपने दूसरे कार्यकाल में भी सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की बातों को सुनते हुए साथ लेकर चलने का काम करेंगे। आज ही से ही जिला अध्यक्ष बनने की रेस में रहे पदाधिकारी से मुलाकात कर बातचीत करनी इन्होंने शुरू कर दी है। ताकि जिला अध्यक्ष ना बन पाने के कारण कोई भी कार्यकर्ता अमर किशोर कश्यप से रूठ न जाए। सरलता सहजता और ईमानदारी का बमबम को मिला फल अमर किशोर कश्यप बेहद ही सरल सज्जन और ईमानदार छवि के जिला अध्यक्ष माने जाते हैं इनके कार्यवाहक और पूर्णकालिक कार्यकाल के दौरान किसी भी प्रकार का कोई आरोपी अभी तक इन पर नहीं लगा है। इसी का नतीजा रहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 20 नाम पर कोई फैसला ना करते हुए 21 वें नाम पर जिनका अलग फॉर्मेट पर फॉर्म भरवारा गया था उन्हें जिला अध्यक्ष बनाकर के एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता को एक जिला अध्यक्ष की हैसियत से नहीं बल्कि एक अभिभावक की हैसियत से हमेशा सम्मान देने का भी काम अमर किशोर कश्यप करते हैं। हर कार्यकर्ता की फोन पर बात सुनते हैं। उसे कार्यकर्ता की समस्याओं को समाधान करवाने का प्रयास भी इनके द्वारा किया जाता है। नाम की घोषणा से पहले बृजभूषण का नाम लेकर राज्यमंत्री ने दे दिए थे संकेत भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने से पहले कल सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि जब मैं प्रभारी मंत्री बना था। तो लोग कहे कि बृजभूषण बात नहीं मानेंगे लेकिन जब मैं उनसे बात किया तो वह हमारी सब बात मानते हैं। हमने जिला अध्यक्ष को लेकर के भी बात किया उन्होंने हमारी बात को माना और कहा कि हम आप सब के नेतृत्व में काम करेंगे जो पार्टी का फैसला हो

Mar 17, 2025 - 06:59
 54  20193
बृजभूषण के समर्थन से बमबम बने जिलाध्यक्ष:2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने लिया फैसला, 1991 में बीजेपी से जुड़े है अमर किशोर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोंडा में अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम को दूसरी बार भरोसा जताते हुए गोंडा

बृजभूषण के समर्थन से बमबम बने जिलाध्यक्ष: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी

हाल ही में बृजभूषण सिंह के समर्थन से अमर किशोर को जिले का अध्यक्ष बना दिया गया है। यह निर्णय 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अमर किशोर जैसे अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है।

अमर किशोर का राजनीतिक सफर

अमर किशोर ने 1991 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और उन्होंने अपनी क्षमता से पार्टी को कई बार मजबूत किया है। अमर किशोर का अनुभव और नेतृत्व क्षमता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

2027 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति

भाजपा ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को मजबूती प्रदान करने के लिए इस बदलाव को जरूरी माना। बृजभूषण के समर्थन से अमर किशोर के अध्यक्ष बनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसके अलावा, यह निर्णय भाजपा के अंदर एकता को भी प्रगाढ़ करेगा, जो कि चुनावी चक्र में महत्वपूर्ण है।

भाजपा की आगामी चुनौतियाँ

भाजपा को आगामी चुनाव में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें विपक्ष की एकजुटता और मतदाताओं की बदलती प्राथमिकताएँ शामिल हैं। अमर किशोर जैसे seasoned नेताओं की सहायता से पार्टी इन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।

इस संदर्भ में, भाजपा का यह निर्णय एक महत्वपूर्ण कदम है जो उसकी चुनावी रणनीतियों के अंतर्गत आता है।

News by indiatwoday.com

Keywords:

बृजभूषण, अमर किशोर, जिलाध्यक्ष, 2027 विधानसभा चुनाव, भाजपा का निर्णय, राजनीतिक सफर, भाजपा की रणनीति, विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के कार्यकर्ता, चुनावी चुनौतियाँ, भारतीय जनता पार्टी, चुनावी रणनीतियाँ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow