अमेरिका में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान का खतरा:7 राज्यों ने इमरजेंसी घोषित की, 6 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित

अमेरिका में रविवार को भीषण बर्फीला तूफान की वजह से कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमान जताया जा रहा है कि यह पिछले 10 साल का सबसे भीषण बर्फीला तूफान हो सकता है। हालात को देखते हुए अमेरिका के 7 राज्य केंटकी, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कंसास, अर्कांसस और मिसौरी में इमरजेंसी की घोषणा की गई है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक इस तूफान से अमेरिका के 6 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित होगा। आमतौर पर गर्म रहने वाले फ्लोरिडा में भी में भारी बर्फबारी हो रही है। नेशनल वेदर सर्विस ने कंसास और मिसौरी के लिए खास चेतावनी जारी की है। नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में 8 इंच तक बर्फबारी हो सकती है। यहां पर 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। क्‍या है पोलर वॉरटेक्‍स (ध्रुवीय हवाएं) अमेरिका में इस बर्फीले तुफान की बड़ी वजह से पोलर वॉरटेक्‍स (ध्रुवीय भंवर) को माना जा रहा है। पोलर वॉरटेक्‍स काउंटर क्‍लॉकवाइज (घड़ी की उल्‍टी दिशा) बहती हैं। पोलर वॉरटेक्‍स भौगोलिक संरचना के कारण आमतौर पर नॉर्थ पोल के चारों ओर घूमता है, लेकिन जब यह दक्षिण की तरफ बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में भारी ठंड लाता है। इन दिनों अमेरिका में यही हो रहा है, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये ध्रुवीय हवाएं यूरोप और एशिया में चल सकती हैं। क्‍या खतरे हो सकते हैं जब पोलर वॉरटेक्‍स चल रही हों, तब घर से बाहर निकलना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इस वक्त बिना विंटर किट के बाहर निकलने पर 5 से 7 मिनट में दिल का दौरा पड़ सकता है। इसके अलावा स्किन जम सकती है। ऐसे मौसम में गाड़ी भी स्‍टार्ट नहीं होती हैं। इससे बचने का सिर्फ एक ही उपाय है कि जब ध्रुवीय हवाएं चल रही हों, तब घर के भीतर ही रहें। कुछ रिसर्च से पता चला है कि बीते कुछ सालों में आर्कटिक तेजी से गर्म हो रहा है, जिससे पोलर वर्टेक्स दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो रहा है। अमेरिका इंडियाना स्टेट में तो हालात इतने खराब है कि सड़कों से बर्फ हटाने के आधा घंटे बाद हालात जस के तस हो जाते हैं। शिकागो में ट्रेन और फ्लाइट कैंसिल तेज सर्द हवओं को देखते हुए शिकागो से न्यूयॉर्क और सेंट लुइस जाने वाली सभी फ्लाइट्स और ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। केंटकी राज्य में तो बर्फबारी का नया रिकॉर्ड बना है। राज्य के कुछ इलाकों में 10 इंच से ज्यादा बर्फबारी हुई है। इसी तरह लेक्सिंगटन और केंटकी में 5 इंच से ज्यादा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। एक्सपर्ट्स ने अमेरिका के दो तिहाई हिस्से में भीषण ठंड की स्थिति की चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि टेम्परेचर स्टैंडर्ड लेवल से 7 से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है। रविवार को शिकागो का टेम्परेचर माइनस 7 से 10 सेल्सियस रहा, जबकि मिनियापोलिस में यह 0 डिग्री पहुंच गया। कनाडा बॉर्डर के पास मिनेसोटा के इंटरनेशनल फॉल्स में तापमान माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया। नेशनल वेदर सर्विस ने मैरीलैंड के एनापोलिस के आसपास 8 से 12 इंच बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की जीत पर मुहर आज:कमला हैरिस करेंगी जीत का ऐलान; 2021 में इसी दिन संसद में घुसे थे प्रदर्शनकारी अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। ट्रम्प को इसमें जीत हासिल हुई। ट्रम्प को 312 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं जबकि उनके विरोधी कमला को सिर्फ 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स चाहिए होते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Jan 6, 2025 - 09:45
 52  501825
अमेरिका में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान का खतरा:7 राज्यों ने इमरजेंसी घोषित की, 6 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित
अमेरिका में रविवार को भीषण बर्फीला तूफान की वजह से कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अन

अमेरिका में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान का खतरा

News by indiatwoday.com

बर्फीले तूफान का अवलोकन

अमेरिका के मध्य और पूर्वी हिस्सों में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इस तूफान ने 7 राज्यों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है, जिससे लगभग 6 करोड़ लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, यह तूफान काफी तेज गति से बढ़ रहा है और इसके कारण बड़ी बर्फबारी होने की संभावना है।

इमरजेंसी की घोषणा

बर्फीले तूफान के खतरे को देखते हुए, प्रभावित राज्यों ने इमरजेंसी घोषित करने का कदम उठाया है। इस समय, सड़कों पर बर्फबारी और बर्फ के ज़मीने से यात्रा करना काफी खतरनाक हो सकता है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जीवन पर प्रभाव

इस तूफान ने 6 करोड़ लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित किया है। स्कूल बंद हो गए हैं, यातायात ठप पड़ा है और कई समुदायों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं में भी वृद्धि हुई है, क्योंकि लोगों को तूफान के दौरान विभिन्न चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता हो रही है।

कैसे तैयारी करें

अगर आप इन राज्यों में निवासी हैं, तो कुछ सावधानियां बरतना अत्यंत आवश्यक है। अपने पास पर्याप्त भोजन और पानी का भंडार रखें, और अपने घर को ठंड से सुरक्षित करने के उपाय करें। अगर आपको यात्रा करनी है, तो मौसम की जानकारी अवश्य चेक करें और आपातकालीन संपर्क नंबर साथ रखें।

बर्फीले तूफान के आने की संभावना को देखते हुए, स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करना अति आवश्यक है।

निष्कर्ष

बर्फीले तूफान का यह खतरा हमें यह याद दिलाता है कि प्राकृतिक आपदाएँ कितनी अनिश्चित होती हैं। सावधानी और तैयारियों से हम अपने आपको और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, 'News by indiatwoday.com' पर जुड़े रहें।

कीवर्ड्स

बर्फीले तूफान, अमेरिका बर्फबारी, तूफान इमरजेंसी 2023, 10 साल का सबसे बर्फीला तूफान, 6 करोड़ प्रभावित लोग, बर्फीला तूफान तैयारियाँ, अमेरिका मौसम 2023, प्राकृतिक आपदाएँ अमेरिका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow