अमेरिका से डिपोर्ट 112 भारतीयों का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा:इनमें हरियाणा के 44, पंजाब के 33 लोग; अब तक 332 लोगों को लौटाया

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों का तीसर बैच आज (16 फरवरी) रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। अमेरिकी एयरफोर्स के C-17 A ग्लोबमास्टर विमान में 112 लोगों आए हैं। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं। एयरपोर्ट में इमिग्रेशन अधिकारी डिपोर्ट लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। उन्हें बाहर आने में 3 से 4 घंटे लग सकते हैं। हरियाणा के लोगों के लिए पुलिस के अधिकारी वॉल्वो बस लेकर पहुंचे हैं। ऐसे ही पंजाब सरकार भी बसों में लोगों को उनके घर छोड़कर आएगी। वहीं, शनिवार रात साढ़े 11 बजे अमेरिकी विमान 116 भारतीयों का दूसरा बैच लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। महिलाओं-बच्चों को छोड़कर सभी पुरुषों को हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां डालकर विमान में बैठाया गया था। एयरपोर्ट पर ही उनके परिवार से मुलाकात कराई गई। करीब 5 घंटे की वैरिफिकेशन के बाद पुलिस की गाड़ियों में सभी को घर छोड़ा गया। इससे पहले 5 फरवरी को 104 अप्रवासी भारतीयों को जबरन लौटाया जा चुका है। इनमें बच्चों को छोड़कर महिलाओं-पुरुषों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर लाया गया था। इस तरह अब तक 332 अवैध अप्रवासी भारतीयों को भारत भेजा जा चुका है। युवक ने हथकड़ी-बेड़ियों की पुष्टि की, चचेरे भाई मर्डर केस में डिटेन इस विमान में डिपोर्ट हुए होशियारपुर के दलजीत सिंह ने हथकड़ियां-बेड़ियां लगाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा- हमारे हाथ बंधे थे और पैरों में जंजीरें डाली गईं थी। वह डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था। वहीं डिपोर्ट होकर आए चचेरे भाइयों संदीप और प्रदीप को पटियाला पुलिस ने डिटेन किया है। उनसे जून 2023 में दर्ज कत्ल केस के मामले में पूछताछ की जा रही है। दूसरे बैच में पंजाब के 65, हरियाणा के 33, गुजरात के 8 लोग शनिवार को जबरन वापस भेजे गए लोगों में पंजाब से 65, हरियाणा से 33, गुजरात से 8, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से 2-2 और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनमें अधिकांश 18 से 30 साल की उम्र के हैं। पिछले बैच को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सवाल किए थे कि जब सबसे ज्यादा 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात के थे तो विमान को अहमदाबाद या अंबाला की जगह पंजाब क्यों उतारा गया? हालांकि इस बैच में सबसे ज्यादा पंजाबियों को लौटाया गया। पंजाब के मंत्री डिपोर्ट किए गए लोगों से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रिसीव करने के लिए पहले अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन विमान के आने में देरी की वजह से वे लौट गए। इसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से 2 मंत्रियों, कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब के युवकों को रिसीव किया। इस दौरान मंत्री कुलदीप धालीवाल ने रात 1 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचकर कहा, 'उन्हें बड़ा दुख हुआ कि हरियाणा सरकार ने अमेरिका से डिपोर्ट किए अपने लोगों के लिए कैदियों वाली बस भेजी। उन्होंने हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज से कहा कि पंजाब ने अच्छी गाड़ियां लगाई हैं। विज ट्रांसपोर्ट मंत्री हैं, उन्हें कोई अच्छी बस भेजनी चाहिए थी। हरियाणा से कोई मंत्री, MLA या भाजपा नेता तक यहां नहीं आया।' 5 कहानियों से समझें पंजाबियों का दर्द... 1. पटियाला: सोहजबीर ने जमीन गिरवी रखी, 60 लाख खर्चे पटियाला के गांव गाजेवास के सोहजबीर की मां बलजिंदर को पता ही नहीं था कि बेटा डिपोर्ट किया गया है। मां बिलख उठी। बताया, अपनी 3 एकड़ जमीन गिरवी रखी, उधार लेकर 60 लाख खर्च किए। एजेंट ने उसे एक साल दुबई रखा। हमें कहा 20 दिन में अमेरिका भेजेंगे। 23 जनवरी को बॉर्डर क्रॉस किया। फिर संपर्क नहीं हुआ। मां बलजिंदर कौर और पिता सुखदीप सिंह ने संतोष जताया कि बेटा सकुशल घर आ रहा है। 2. बीस साल का जश्नप्रीत सिंह रिफ्यूजी कैंप में भी रहा हलका भुलत्थ के गांव पंडोरी राजपूतां से अमेरिका गए 20 वर्षीय जश्नप्रीत सिंह के डिपोर्ट होने की खबर मिलने पर मां कुलदीप कौर की आंखों में आंसू थे। वह भरी आंखों से ईश्वर को धन्यवाद दे रही थीं कि बेटा सही सलामत लौट रहा है। पिता ने बताया, बेटा अगस्त में स्पेन पहुंचा था। वहां अमेरिका जाने का मन बनाया। जनवरी में अमेरिका के रिफ्यूजी कैंप में पहुंचा था, लेकिन उसे डिपोर्ट कर दिया गया। 3. ब्याज पर रुपए लेकर बेटे को 2 साल पहले अमेरिका भेजा गुरदासपुर के गांव भेट पतन निवासी अजायब सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरमेल सिंह अमेरिका से डिपोर्ट हो रहा है। वह 2 साल पहले अमेरिका गया था। एजेंट कई महीनों तक उसे दुबई, रोमानिया समेत अन्य जगहों पर घुमाता रहा। इस साल 27 जनवरी को वह अमेरिका पहुंचा था। अमेरिका भेजने के लिए उन्होंने 50 लाख में एजेंट से डील की थी। ब्याज पर पैसे लेकर एजेंट को 35 लाख रुपए दे दिए थे। 4. बेटे को अमेरिका भेजने के 40 लाख लिए, एजेंटों ने हम पर ही FIR करा दी राजपुरा के रहने वाले मलकीत सिंह ने बताया कि बेटा गुरदत्त भी अमेरिका से डिपोर्ट हुआ है। जब लिस्ट में नाम आया तो इसका पता लगा। एजेंटों ने हमारे खिलाफ ही राजपुरा थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई। उनका आरोप था कि हम उनके पैसे नहीं दे रहे। एजेंट के 18 लाख रह गए थे। मलकीत के मुताबिक 40 लाख दिए हैं। मैं अब मांग करता हूं कि पैसे वापस दिए जाएं। बेटा आ गया गया। 3 महीने हमारे बेटे को अरेस्ट करके रखा गया। 5. दो ट्रक और प्रॉपर्टी बेचकर पोते को अमेरिका भेजा जंडियाला गुरु अमृतसर निवासी मंगल सिंह ने बताया कि पोता जसनूर 9 जून 2024 को डंकी रूट से अमेरिका गया था। 29 और 30 जनवरी की रात को बॉर्डर क्रॉस किया। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। आज मीडिया से पता चला कि जसनूर डिपोर्ट होकर आ रहा है। उसे 2 बड़े कॉमर्शियल ट्रक बेचकर 54 लाख रुपए दिए थे। फिर साढ़े 11 लाख रुपए कर्ज पर लेकर एजेंट को दिए। अब एजेंट पैसे वापस नहीं करेगा तो केस करेंगे। पंजाब सीएम ने कहा था- पंजाब को बदनाम करने की साजिश CM मान ने अमृतसर एयरपोर्ट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया कि डिपोर्ट होकर आ रहे सभी भारतीयों के रहने, खा

Feb 17, 2025 - 01:00
 55  501822
अमेरिका से डिपोर्ट 112 भारतीयों का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा:इनमें हरियाणा के 44, पंजाब के 33 लोग; अब तक 332 लोगों को लौटाया
अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों का तीसर बैच आज (16 फरवरी) रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड

अमेरिका से डिपोर्ट 112 भारतीयों का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा

News by indiatwoday.com

डिपोर्टेशन का विवरण

अमेरिका से वापस लौटने वाले भारतीय नागरिकों के तीसरे बैच में 112 लोग शामिल हैं, जो हाल ही में अमृतसर पहुंचे हैं। इनमें से 44 हरियाणा के और 33 पंजाब के हैं, जो अपने देश वापस लौटने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। अब तक, अमेरिका से कुल 332 भारतीयों को भारत लौटाया जा चुका है।

वापसी का कारण

अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा नीति के तहत, कई भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के अपने देश लौटने का आदेश दिया गया है। यह कार्रवाई अधिकतर अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ की जा रही है। ऐसे में, प्रभावित लोगों को विभिन्न अमेरिकी शहरों में रहने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

समुदाय की प्रतिक्रिया

यह डिपोर्टेशन कार्यक्रम उन भारतीयों के लिए चिंता का विषय बन गया है, जो अमेरिका में अपने परिवारों के साथ रह रहे थे। स्थानीय समुदायों में इस विषय पर चर्चा हो रही है और कई लोग इसकी न्यायिकता पर सवाल उठा रहे हैं।

समर्थन और सहायता

भारत लौटने वाले नागरिकों के लिए सहायता कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। कई NGO और सरकारी संस्थाएं उनके पुनर्वास में मदद करने के लिए तैयार हैं। इसके अंतर्गत उन्हें मानसिक स्वास्थ्य, रोजगार, और सामाजिक समायोजन की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

भविष्य का दृष्टिकोण

आगामी महीनों में अमेरिका से और लोगों के लौटने की उम्मीद है। प्रवासी समुदाय के लिए यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है और सरकार को इसे प्राथमिकता से संबोधित करना होगा। लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना और उनके अधिकारों का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है।

निष्कर्ष

प्रवासी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी संबंधित पक्षों को एकजुट होकर काम करना होगा। इस प्रकार की घटनाएं न केवल किसी एक समूह के लिए समस्या हैं बल्कि यह हमारे देश की छवि को भी प्रभावित करती हैं।

Keywords:

अमेरिका से डिपोर्ट भारतीय नागरिक, अमृतसर डिपोर्ट बैच, भारतीय प्रवासी अमेरिका लौटने, भारत लौटे 332 लोग, हरियाणा पंजाब नागरिक वापस, डिपोर्टेशन के कारण, भारतीय नागरिकों का पुनर्वास, अमेरिका प्रवासी समस्याएँ, भारतीय नागरिकों का सामाजिक समर्थन, NGO मदद प्रवासी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow