कल से नया बजट लागू हो जाएगा:₹12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री, शेयर बाजार से जुड़े इंश्योरेंस प्लान पर टैक्स लगेगा; 6 बदलाव

नया बजट कल 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा। यानी, 1 फरवरी को सरकार ने बजट पेश करते हुए जो ऐलान किए थे उनपर काम शुरू होगा। हालांकि, योजनाओं का फायदा कब से मिलेगा यह योजना के प्रकार और लागू करने की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा। आयकर छूट या सब्सिडी जैसे फायदे 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाते हैं, क्योंकि ये वित्तीय वर्ष के साथ जुड़े होते हैं। वहीं इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाएं, सामाजिक कल्याण योजनाओं का फायदा मिलने में समय लगता है, क्योंकि इनपर काम करने की एक लंबी प्रोसेस होती है। 6 बदलाव जो कल से लागू होंगे... 1. टैक्स स्लैब में बदलाव: 20 से 24 लाख की इनकम के लिए नया स्लैब क्या बदलाव हुआ है: न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपए हो जाएगी। न्यू टैक्स रिजीम में 20 से 24 लाख की इनकम के लिए 25% टैक्स का नया स्लैब भी शामिल किया गया है। असर क्या होगा: पहले 30% की अधिकतम दर 15 लाख रुपए से ऊपर की आय पर लागू होती थी, लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 24 लाख रुपए कर दी गई है। इससे मध्यम और उच्च-मध्यम आय वर्ग को कर में बचत होगी। 2. TDS लिमिट की सीमा बढ़ी: ₹6 लाख तक की रेंटल इनकम पर टैक्स नहीं क्या बदलाव हुआ है: कुछ भुगतानों पर TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) की सीमा को बढ़ाया गया है... असर क्या होगा: इससे कम आय वाले व्यक्तियों पर TDS का बोझ कम होगा और नकदी प्रवाह में सुधार होगा। 3. TCS लिमिट की सीमा बढ़ी: विदेश में पढ़ाई के लिए ₹10 लाख तक भेजने पर टैक्स नहीं क्या बदलाव हुआ है: विदेश में पढ़ाई के लिए पैसा भेजने पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) की लिमिट अब 7 लाख रुपए से बढ़कर 10 लाख रुपए हो गई है। वहीं अगर पैसा किसी फाइनेंशियल आर्गनाइजेशन जैसे बैंक आदि से लोन लिया गया हो टीसीएस नहीं लगेगा। असर क्या होगा: टीसीएस हटने से छात्रों और उनके परिवारों दोनों को फायदा होगा। पहले 7 लाख से ज्यादा कि राशि पर 0.5%-5% टीसीएस कटता था। इससे ट्रांसफरिंग प्रोसेस थोड़ी हेक्टिक बन जाती थी। वहीं अब दूसरे छोर पर 10 लाख रुपए तक की पूरी राशि पहुंच पाएगी। 4. अपडेटेड रिटर्न भरने के लिए ज्यादा समय: 48 महीने तक दाखिल कर सकेंगे क्या बदलाव हुआ है: अब टैक्सपेयर्स असेसमेंट ईयर के अंत से 24 महीने के बजाय 48 महीने तक अपडेटेड रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। इसकी कुछ शर्तें हैं... असर क्या होगा: इससे करदाताओं को अपनी गलतियों को सुधारने के लिए अधिक समय मिलेगा। स्वैच्छिक अनुपालन भी बढ़ेगा। यानी, किसी व्यक्ति या संगठन का अपनी मर्जी से नियमों, कानूनों का पालन करना। 5. यूलिप पर कैपिटल गेन टैक्स: ₹2.5 लाख से ज्यादा प्रीमियम कैपिटल एसेट माना जाएगा क्या बदलाव हुआ है: यदि यूलिप यानी, यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान का प्रीमियम प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपए से अधिक है, तो इसे कैपिटल एसेट माना जाएगा। ऐसे यूलिप को भुनाने से होने वाले किसी भी फायदे पर कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। यूलिप एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसमें प्रीमियम का एक हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया जाता है। असर क्या होगा: उच्च प्रीमियम वाले ULIP में निवेश करने वालों को अब टैक्स देना होगा। सरकार ने ये बदलाव हाई-इनकम टैक्स पेयर्स को यूलिप को टैक्स-फ्री इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट के रूप में उपयोग करने से रोकने के लिए किए हैं। यूलिप प्रीमियम का एक बड़ा हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया जाता है, इसलिए सरकार का तर्क था कि इसे ट्रेडिशनल इंश्योरेंस की तरह टैक्स छूट नहीं मिलनी चाहिए। 6. सस्ता-महंगा: कस्टम ड्यूटी बदलने का 150-200 प्रोडक्ट पर असर क्या बदलाव हुआ है: सरकार ने फरवरी में पेश किए गए बजट में कुछ प्रोडक्ट पर कस्टम ड्यूटी घटाई थी और कुछ पर बढ़ाई थी। इससे करीब 150-200 प्रोडक्ट प्रभावित होंगे। आम तौर पर वित्तीय वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2025 से कस्टम ड्यूटी में हुए बदलाव लागू होते हैं। हालांकि, कुछ बदलावों की लागू होने की तारीखें केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के नोटिफिकेशन पर निर्भर करती हैं। जैसे, पिछले बजट में कुछ कस्टम ड्यूटी बदलाव (जैसे मोबाइल फोन और कीमती धातुओं पर) 24 जुलाई 2024 से लागू हुए थे। असर क्या होगा: कुछ चीजें सस्ती और कुछ महंगी हो सकती है। कस्टम ड्यूटी के घटने-बढ़ने का इनडायरेक्ट असर चीजों की कीमतों पर पड़ता है। आइटम जो सस्ते हो सकते हैं: आइटम जो महंगे हो सकते हैं: बजट में जिन योजनाओं की घोषणा हुई थी उनका फायदा कब से मिलेगा? 7 पॉइंट में जानें बजट की पूरी प्रोसेस...

Mar 31, 2025 - 05:59
 59  75433
कल से नया बजट लागू हो जाएगा:₹12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री, शेयर बाजार से जुड़े इंश्योरेंस प्लान पर टैक्स लगेगा; 6 बदलाव
नया बजट कल 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा। यानी, 1 फरवरी को सरकार ने बजट पेश करते हुए जो ऐलान किए थे उनपर

कल से नया बजट लागू हो जाएगा: ₹12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री, शेयर बाजार से जुड़े इंश्योरेंस प्लान पर टैक्स लगेगा; 6 बदलाव

News by indiatwoday.com

नए बजट की प्रमुख बातें

सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया नया बजट कल से लागू होने वाला है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं जो आमदनी और निवेश पर टैक्स प्रभाव डालेंगे। विशेष रूप से, एक बड़ी घोषणा यह है कि अब ₹12 लाख तक की सालाना कमाई को टैक्स फ्री कर दिया जाएगा। यह बदलाव उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो मध्यम वर्ग में आते हैं और अपनी आय को अधिकतम करने का प्रयास कर रहे हैं।

शेयर बाजार से जुड़े इंश्योरेंस प्लान पर टैक्स

नए बजट में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि शेयर बाजार से जुड़े किसी भी इंश्योरेंस प्लान पर टैक्स लगाया जाएगा। यह बदलाव निवेशकों के लिए एक नई चुनौती उत्पन्न करेगा, और उन्हें अब अपने निवेश योजनाओं को फिर से विचारने की आवश्यकता होगी।

नए टैक्स नियमों के अन्य महत्वपूर्ण पहलू

इस बजट में कुल 6 बदलाव किए गए हैं, जो सीधे तौर पर आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेंगे। इनमें से कुछ अन्य बदलावों में विशेष छूट, टैक्स स्लैब में बदलाव, और कुछ विशेष श्रेणियों के लिए लाभ शामिल हैं।

आमदनी और टैक्स में बदलाव

इसके अतिरिक्त, यह नई नीतियाँ केवल आमदनी पर ही नहीं, बल्कि कुछ निवेश विकल्पों पर भी ध्यान देंगी। वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट निवेशकों को अधिक सावधानी से निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा।

नए बजट के चलते आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। कई लोग इसके प्रभाव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि वे अपने वित्तीय फैसले ले सकें।

विशेषज्ञों की टिप्पणियाँ

वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि नए नियमों का प्रभाव दीर्घकालिक निवेश पर होगा। यह आवश्यक है कि निवेशक पहले से मौजूद नीतियों का ध्यान रखें और तब ही निवेश में कदम रखें। इसके अलावा, छोटे मध्यम वर्ग के परिवारों को इस बजट से काफी राहत मिलेगी।

निष्कर्ष

बजट में किए गए ये परिवर्तन वित्तीय स्वास्थ्य को संरक्षित करने और निवेशकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने हेतु अत्यंत जरूरी हैं। नया बजट वित्तीय योजनाओं को सुव्यवस्थित करने का एक अद्भुत अवसर प्रदान करता है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया indiatwoday.com पर जाएँ। Keywords: नया बजट, टैक्स फ्री आय, शेयर बाजार इंश्योरेंस, बजट में बदलाव, वित्तीय योजनाएँ, टैक्स स्लैब परिवर्तन, मध्यम वर्ग को राहत, निवेश में सावधानी, आर्थिक गतिविधियों में तेजी, भारत का बजट 2023.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow