मैनपुरी बार एशोसिएशन का चुनाव रद्द होने का लेटर जारी:पदाधिकारी बोले-अभी ऑथेंटिक नहीं मिली सूचना, प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन
मैनपुरी में अभी हाल ही में दीवानी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभी पदों पर चुनाव कराए गए थे। जिसमें कई पदों पर निर्विरोध प्रत्याशियों का चयन हो गया था। अध्यक्ष सचिव उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव हुआ था। जिसमें अध्यक्ष के पद पर अवधेश यादव सचिव के पद पर बृजेंद्र यादव और उपाध्यक्ष के पद पर सुनील यादव को जीत मिली थी। चुनाव के बाद जमकर खुशियां मनाई गई थी। लेकिन अब इस चुनाव पर ग्रहण लगता हुआ बताया जा रहा है। मैनपुरी में उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग की तरफ से जारी किया हुआ एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि मैनपुरी बार एसोसिएशन का चुनाव रद्द कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग की ओर से पत्र जारी मामला दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जिले में चुनाव संपन्न होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार काउंसलिंग आफ उत्तर प्रदेश के नाम से एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह पत्र उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग की ओर से जारी किया गया है। उत्तर उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग की ओर से जारी किए गए पत्र में बार एसोसिएशन की समिति के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया गया है कि बार कॉउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश का चुनाव में पालन नहीं किया गया। बार एसोसिएशन के चुनाव को मॉडल बाय लाज के खिलाफ बताया है। चुने गए अध्यक्ष अवधेश सिंह व सचिव बिजेंद्र यादव की बाय लॉज के अनुसार क्रमशः 25 व 15 वर्ष प्रैक्टिस की अवधि को भी पूर्ण न होने बताया गया। जिसकी वजह से इनको अयोग्य घोषित किया गया। बार कॉउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने कहा की अधिवक्ता अधिनियम,1961 की धारा 35 के तहत यह लोग दंडित किए जाने के लिए उत्तरदायी हैं। बार कॉउंसिल की अनुमति प्राप्त किए बिना दर्शन लाल राठौर समिति लागू नहीं होगी। जीते पदाधिकारी बोले- कोई ऑथेंटिक नहीं मिली सूचना चुनाव जीते पदाधिकारियों ने बताया कि बार काउंसलिंग की तरफ से अभी भी उनका कोई ऑथेंटिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। चुनाव रद्द होने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही है। जब तक उनको ऑथेंटिक पत्र नहीं मिल जाता। तब तक मामले को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

मैनपुरी बार एशोसिएशन का चुनाव रद्द होने का लेटर जारी
News by indiatwoday.com
चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल
मैनपुरी में बार एशोसिएशन चुनावों के संदर्भ में नई जानकारी सामने आई है। चुनाव रद्द होने का एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई अधिकृत सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इस स्थिति ने बार एशोसिएशन के भविष्य और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन
रद्द किए गए चुनाव के संदर्भ में ऐसे भी संकेत हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन किया गया था। हालांकि, इस पर अब स्थिति असमंजस में है, क्योंकि चुनाव रद्द किए जाने से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है। पदाधिकारियों ने इस विषय पर जनता से अपील की है कि वे आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें।
पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया
मौजूदा पदाधिकारियों का कहना है कि बिना किसी ऑथेंटिक सूचना के किसी भी प्रकार की नकारात्मक प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। उनके अनुसार, स्थिति का सही आकलन तभी होगा जब सरकारी या प्रशासनिक पक्ष से स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी। आशा की जा रही है कि जल्द ही इस विषय में ज्यादा जानकारी साझा की जाएगी।
सम्भावित परिणाम
चुनाव रद्द होने के कारण बार एशोसिएशन के सदस्यों में चिंता का माहौल है। यदि इस प्रकार की अनिश्चितता बनी रहती है, तो यह भविष्य में संगठन की कार्यप्रणाली और सदस्यों के एकीकरण पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। सभी की नजरें अब इस मामले पर हैं कि प्रशासन या निर्वाचन आयोग द्वारा आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।
अंतिम शब्द
मैनपुरी बार एशोसिएशन के चुनावों के संदर्भ में उठने वाले ये नए मुद्दे न केवल सदस्यों के लिए, बल्कि समग्र कानूनी समुदाय के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। स्थिति का पूर्ण ज्ञात होना आवश्यक है ताकि सभी सदस्य सही तरीके से अपनी योजनाएँ बना सकें।
जानकारी के लिए संपर्क करें
अधिक जानकारी और ताज़ा अपडेट के लिए, कृपया indiatwoday.com पर जाएं। Keywords: मैनपुरी बार एशोसिएशन चुनाव रद्द, चुनाव ने लिखा लेटर, पदाधिकारी चुनाव जानकारी, निर्विरोध प्रत्याशी मैनपुरी, कानून संगठन चुनाव विवाद, चुनाव प्रक्रिया मैनपुरी, बार एशोसिएशन रद्द चुनाव, मैनपुरी चुनाव ताज़ा खबर
What's Your Reaction?






