मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत में कोरोना जैसा चीनी वायरस बच्चों में मिला, 6 केस; दिल्ली CM रो पड़ीं; आपके घर की वेज थाली 6% महंगी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर चीन में फैले नए वायरस से जुड़ी रही, भारत के 4 राज्यों में 6 बच्चे इससे संक्रमित मिले हैं। एक खबर दिल्ली की CM आतिशी की रही, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. भारत में कोरोना जैसे चीनी वायरस के 6 केस; कर्नाटक-तमिलनाडु में 2-2 और बंगाल, गुजरात में एक-एक बच्चा संक्रमित मिला चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस HMPV के भारत में 6 केस मिले। कर्नाटक और तमिलनाडु में दो-दो बच्चे, जबकि बंगाल और गुजरात में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से एक-एक बच्चा संक्रमित हुआ है। सभी बच्चों की उम्र 3 से 8 महीने के बीच है। HMPV का ज्यादा असर छोटे बच्चों पर हो रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- विशेषज्ञों ने यह कह दिया है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है। 2001 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी। इसके बाद ये दुनिया में फैला। ये सांस लेने से फैलता है, हवा के माध्यम से फैलता है। ये सभी एज ग्रुप के लोगों पर असर करता है। WHO हालात पर नजर बनाए हुए है और हमसे जल्द ही रिपोर्ट शेयर की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. दिल्ली CM आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं; कहा- BJP नेता ने मेरे पिता को गालियां दीं दिल्ली की CM आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं। उन्होने कहा, 'BJP नेता रमेश बिधूड़ी मेरे 80 साल के पिता को गाली दे रहे हैं। क्या आप चुनाव के लिए इतनी गंदी राजनीति करेंगे।' दिल्ली की कालकाजी सीट से BJP कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने कहा था, 'आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं।' BJP ने कालकाजी से आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी को टिकट दिया है। BJP नेता ने दिल्ली में महिलाओं को फि पैसे बांटे: नई दिल्ली विधानसभा सीट से BJP कैंडिडेट प्रवेश वर्मा ने फिर महिलाओं में रुपए बांटे। जब विपक्षी पार्टियों ने इस बात पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि अभी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, किसी की मदद करने में कुछ भी गलत नहीं है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवेश वर्मा ने महिलाओं में 1100-1100 रुपए बांटे हैं। कांग्रेस का ऐलान- महिलाओं को हर महीने ₹2500 देंगे: कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी योजना की घोषणा की। अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 हर महीने दिए जाएंगे। इससे पहले AAP भी महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का ऐलान कर चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. दिसंबर में घरेलू वेज थाली की कीमत 6% बढ़ी; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 12% महंगी हुई देश में घरेलू वेज और नॉन-वेज थाली महंगी हुई है। घरेलू वेज थाली की कीमत दिसंबर में 6% बढ़कर 31.60 रुपए हो चुकी है। दिसंबर 2023 में कीमत 29.70 रुपए थी। वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत दिसंबर में सालाना आधार पर 12% बढ़कर 63.30 रुपए हो गई। दिसंबर 2023 में नॉन वेज थाली की कीमत 56.40 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने मंथली इंडिकेटर में यह जानकारी दी है। आलू-टमाटर के भाव ने वेज थाली के दाम बढ़ाए: क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, आलू और टमाटर के दाम बढ़ने के चलते वेज थाली की कीमत बढ़ी है। वेज थाली कॉस्ट में आलू और टमाटर की 24% हिस्सेदारी होती है। सालाना आधार पर आलू के दाम 50% और टमाटर के दाम 24% बढ़े हैं। सालाना आधार पर वेजिटेबल ऑयल भी 16% महंगा हुआ है। LPG सिलेंडर 11% सस्ता हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 8 जवान शहीद; ब्लास्ट से सड़क पर 10 फीट गहरा गड्ढा हुआ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन में ब्लास्ट कर दिया। हमले में दंतेवाड़ा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हो गई। जवानों की टीम बीजापुर से जॉइंट ऑपरेशन पूरा कर लौट रही थी, तभी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इससे सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। ब्लास्ट के बाद जवानों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. चीन बोला-ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने से भारत को नुकसान नहीं; भारत ने हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताई थी चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर डैम बनाने को लेकर भारत की आपत्ति का जवाब दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ याकुन ने कहा, 'यारलुंग सांगपो यानी ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने से भारत या बांग्लादेश का जल प्रवाह प्रभावित नहीं होगा। इस प्रोजेक्ट की पूरी वैज्ञानिक समीक्षा की गई है। इससे इको सिस्टम को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।' भारत बांध का विरोध क्यों कर रहा है: बह्मपुत्र नदी पर बनने वाला बांध तिब्बत पठार के पूर्वी छोर पर हिमालय की विशाल घाटी में बनाया जाएगा। इस इलाके में अक्सर भूकंप आते हैं। बांध के बनने से इकोसिस्टम पर दबाव पड़ सकता है। इसी वजह से भारत बांध का विरोध कर रहा है। बांध बनने से चीन को क्या फायदा होगा: चीन ने पिछले महीने ब्रह्मपुत्र नदी पर हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसके तहत ब्रह्मपुत्र पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाया जा रहा है, जिस पर करीब 12 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। चीन यहां से सालाना 300 अरब यूनिट बिजली पैदा करना चाहता है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 6. BPSC कैंडिडेट्स प्रदर्शन: प्रशांत किशोर को जमानत, धरने के दौरान सुबह 4 बजे गिरफ्तारी हुई थी भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) को पटना पुलिस ने तड़के 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के 15 घंटे बाद PK को जमानत मिल गई। छात्र BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशांत भी छात्रों के समर्थन में 2 जनवरी से अनशन पर थे। पूरी खबर यहां पढ़ें... 7. कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा; उत्तराधिकारी मिलने तक पद पर बने रहेंगे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो

Jan 7, 2025 - 04:55
 62  501824
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत में कोरोना जैसा चीनी वायरस बच्चों में मिला, 6 केस; दिल्ली CM रो पड़ीं; आपके घर की वेज थाली 6% महंगी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर चीन में फैले नए वायरस से जुड़ी रही, भारत के 4 राज्यों में 6 बच्चे इससे संक्रमित

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भारत में कोरोना जैसा चीनी वायरस बच्चों में मिला, 6 केस; दिल्ली CM रो पड़ीं; आपके घर की वेज थाली 6% महंगी

News by indiatwoday.com

कोरोना जैसा चीनी वायरस बच्चों में पाया गया

हाल ही में भारत में एक नए चीनी वायरस के संदर्भ में चिंता बढ़ गई है, जिसकी पहचान कोरोना समान लक्षण दिखाने वाले 6 मामलों में हुई है। यह वायरस खासकर बच्चों को संक्रमित कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वायरस का प्रारंभिक लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम की तरह हो सकता है, लेकिन यह बच्चों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरे उत्पन्न कर सकता है। इस वायरस के संभावित प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने तुरंत जांच और निगरानी प्रणाली को व्यवस्थित किया है।

दिल्ली CM का रोना और सरकार की प्रतिक्रिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने हाल ही में इस समस्या के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भावुक होकर रो पड़ीं। उनका ऐसा करना इस बात का संकेत है कि सरकार इस नए वायरस के प्रति गंभीर है और नागरिकों की सुरक्षा उनके लिए प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

वेज थाली की कीमतों में उछाल

आर्थिक मोर्चे पर, घरों में उपयोग होने वाली वेज थाली की कीमतों में 6% की बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव डाल सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही महंगाई से परेशान हैं। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण कृषि उत्पादों की महंगाई और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान बताया जा रहा है।

निष्कर्ष

भारत के नागरिकों के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर इन घटनाओं का गहरा प्रभाव पड़ सकता है। कोरोना जैसे वायरस की चिंता के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें सभी के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आवश्यक सावधानियाँ बरतें। अधिक अपडेट्स के लिए indiatwoday.com पर जाएँ।

महत्वपूर्ण कीवर्ड

कोरोना जैसा चीनी वायरस, बच्चे, 6 केस, दिल्ली CM रो पड़ीं, वेज थाली महंगी, स्वास्थ्य और सुरक्षा, भारत में वायरस, दिल्ली सरकार, घरेलू खर्च, महंगाई खबरें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow