रोहड़ू भुंडा-महायज्ञ; आज मौत की खाई पार करेंगे सूरत राम:बोले-डर के आगे आस्था, बेड़ा रस्म देखने उमड़ेगी भीड़, देश-विदेश से घर लौटे स्थानीय लोग
हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू के दलगांव में चल रहे ऐतिहासिक भुंडा महायज्ञ में आज महत्वपूर्ण बेड़ा की रस्म निभाई जाएगी। इस महायज्ञ में सूरत राम मौत की घाटी को पार करेंगे। यह पूरे महायज्ञ में आकर्षण का केंद्र रहता है। इस रस्म को विशेष घास की रस्सी बनाकर पूरा किया जाता है। इस रस्म को विशेष जाती का व्यक्ति बेड़ा बनकर निभाता है। बेड़ा सूरत राम एक ऊंची पहाड़ी से रस्सी के जरिए नीचे की दूसरी पहाड़ी के बीच स्लाइड करते हुए मौत की खाई को पार करता है। सूरत राम (65 साल) नौवीं बार बेड़ा बनकर रस्सी के सहारे मौत की घाटी को पार करेंगे। 1985 में बकरालू महाराज के मंदिर में इससे पहले भुंडा हुआ था, वहां भी सूरत राम (तब 21 साल के थे) ने ही इस रस्म को पूरा किया था। सूरत राम प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर होने वाले भुंडा महायज्ञों में 8 बार बेड़ा की भूमिका निभा चुके हैं। सूरत राम बोले- डर से आगे आस्था सूरत राम ने बताया कि कि वह भाग्यशाली हैं, जो उन्हें यह दैवीय कार्य करने का मौका मिला है। आस्था डर से कहीं आगे है। वह बताते हैं कि इस रस्सी को नाग का प्रतीक माना जाता है। यह प्रदर्शन भुंडा महायज्ञ का अहम हिस्सा है। यह यज्ञ रामायण महाभारत काल मे नरमेघ से का स्वरूप माना जाता है। बेड़ा के नियम कठोर बेड़ा एक विशेष जाति के लोग होते हैं। वहीं इस दैवीय कार्य करते हैं। इसके लिए चुने गए व्यक्ति को कई कठोर नियमों का पालन करता पड़ता हैं। सूरत राम ने कहा कि उन्होंने देवता के मंदिर में पूरे नियम के साथ ब्रह्मचर्य का पालन किया। भुंडा महायज्ञ शुरू होने से 3 महीने पहले से घर जाने की इजाजत नहीं होती। बेड़ा को देवता के मंदिर में ही रहना पड़ता है। बेड़ा के लिए एक समय का भोजन मंदिर में ही बनता है। अनुष्ठान के समापन होने तक न तो बाल और न ही नाखून काटे जाते हैं। सुबह चार बजे भोजन करने के बाद फिर अगले दिन सुबह चार बजे भोजन किया जाता है। यानी 24 घंटे में केवल एक बार भोजन किया जाता है। इस दौरान अधिकतम मौन व्रत का पालन किया जाता है। इसके अलावा अन्य प्रतिबंध भी रहते हैं। ढाई महीने में तैयार की रस्सी सूरत राम ने बताया कि इस रस्म को पूरा करने के लिए विशेष घास से खुद रस्सा तैयार किया है। इसे तैयार करने में चार लोगों ने सहयोग किया और इसे बनाने में ढाई महीने का समय लग गया। भुंडा के पीछे की मान्यता मान्यता है कि भुंडा महायज्ञ की शुरुआत भगवान परशुराम ने की थी। इस यज्ञ में भगवान परशुराम ने नरमुंडों की बलि दी थी। इसलिए इसे नरमेघ यज्ञ भी कहा जाता है। ये अनुष्ठान, पूर्ववर्ती बुशैहर रियासत के राजाओं की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। हिमाचल में कुल्लू के निरमंड, रामपुर बुशहर, रोहडू में भी इसे सदियों से मनाया जा रहा है। भुंडा महायज्ञ में दूर दूर से लोग इसे देखने पहुंचते हैं और रोहडू की स्पैल वैली के भमनाला, करालश, खोड़सू, दयारमोली, बश्टाड़ी, गावणा, बठारा, कुटाड़ा, खशकंडी, दलगांव और भेटली गांवों में 1500 के करीब परिवार इसकी मेजबानी करते है। दूर दूर से आने वाले लोग इन गांव में ठहरते हैं। देश-विदेश से भी घर लौटते हैं लोग इन गांव के जो लोग देश-विदेश में नौकरी या व्यवसाय करते हैं, वह भी भूंडा के लिए वापस घर लौटते हैं। क्षेत्र के लोग तीन सालों से इसकी तैयारियों में जुटे थे। इसमें स्पैल घाटी के तीन प्रमुख देवता बौंद्रा महाराज, महेश्वर और मोहरी दलगांव मंदिर पहुंच गए हैं। इन देवताओं के साथ हजारों की संख्या में देवलु (देवता के कारदार) और श्रद्धालु भी पहुंच रहे है। इस रस्म को देखने के लिए PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी आज रोहड़ू जाएंगे।

रोहड़ू भुंडा-महायज्ञ का महत्व
रोहड़ू भुंडा-महायज्ञ का आयोजन इस साल एक विशेष मौक़ा है, जहां स्थानीय लोग अपने धार्मिक आस्था को और भी जोश के साथ मनाने के लिए जुटेंगे। यह पर्व न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जहां देश-विदेश से लौटे स्थानीय लोग एकजुट होकर इसकी रौनक को बढ़ाएंगे।
सूरत राम की आस्था और साहस
सूरत राम, जो इस महायज्ञ के मुख्य आयोजक हैं, ने कहा कि "डर के आगे आस्था है,"। उनका यह बयान महायज्ञ की रस्मों में शामिल होने के लिए लोगों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करेगा। सूरत राम का मानना है कि इस मौके पर हर कोई अपनी भक्ति के साथ आगे आएगा और कठिनाइयों को पार करते हुए अपनी आस्था प्रदर्शित करेगा।
बेड़ा रस्म: एक अद्वितीय अनुभव
बेड़ा रस्म इस महायज्ञ का मुख्य आकर्षण है। यह रस्म केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह आकार ले चुका एक सामुदायिक उत्सव भी है। लाखों लोग इस अद्वितीय अनुभव का हिस्सा बनने के लिए उमड़ रहे हैं। उनकी आस्था और समर्थन इस पर्व की गरिमा को और भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
देश-विदेश से लोग लौट रहे हैं
महायज्ञ के दौरान, देश और विदेश में रहने वाले स्थानीय लोग अपने घर लौट कर इस महायज्ञ का हिस्सा बन रहे हैं। यह देखा जा सकता है कि कैसे लोगों में एकजुटता और सहयोग की भावना है। उनके लौटने से महायज्ञ का महत्व और भी बढ़ जाएगा।
समापन में: भक्ति और एकता की भावना
रोहड़ू भुंडा-महायज्ञ केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह भक्ति, साहस और एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हैं, बल्कि समाज में एकता और सामंजस्य भी स्थापित करते हैं।
आखिरकार, रोहड़ू भुंडा-महायज्ञ हर किसी के लिए एक संदेश है कि जब हम अपनी आस्था और विश्वास के साथ एकजुट होते हैं, तो किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता हमारे अंदर होती है। कीवर्ड्स: रोहड़ू महायज्ञ, भुंडा महायज्ञ, सूरत राम, बेड़ा रस्म, धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उत्सव, स्थानीय लोग, उद्धारण और खतरा, एकता और सामंजस्य, घर लौटे लोग, महायज्ञ की रस्में, आस्था और साहस, देश विदेश के लोग.
What's Your Reaction?






