हिमाचल के सेब बागवान हरिमन को मिलेगा पद्मश्री:गर्म इलाकों में सेब क्रांति के जनक; एचआरएमएन-99 वेरायटी की खोज की

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सेब की खेती करने वाले हरिमन शर्मा को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों के नामों की घोषणा की है। इस बार 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें एक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखने वाले हरिमन शर्मा है। बता दें कि हरिमन शर्मा बिलासपुर में सेब की एचआरएमएन-99 वैराइटी की पैदावार कर मिसाल पेश की। आमतौर पर कहा जाता है कि सेब की पैदावार ठंडे इलाकों में होती है। इसके लिए समुद्र तल से 5000 फीट से 15000 फीट तक की ऊंचाई वाले क्षेत्र बेहतर माने जाते हैं। मगर हरिमन शर्मा में लगभग 2250 फीट की ऊंचाई पर सेब की खेती की है। हरिमन शर्मा को इससे पहले 19 नेशनल और 15 स्टेट लेवल के अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्हें पांच जिला व उप मंडल स्तर के पुरस्कारों भी मिल चुके हैं। गर्म इलाकों में सेब क्रांति के जनक हरिमन शर्मा दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन की बगिया में भी यह सेब अपनी महक बिखेर रहा है। महाराष्ट्र के नागपुर में दो हजार पौधे तैयार किए हैं, जबकि पूरे महाराष्ट्र में एचआरएमएन-99 वैराइटी के डेढ़ लाख पौधे महक रहे हैं। देश के 29 राज्यों में उनका सेब की किस्म की पैदावार हो रही है। बिलासपुर में पनियाला में उगा रहे बड़ी नर्सरी बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र में पनियाला नामक स्थान पर उनकी सेब की एक बड़ी नर्सरी है, जहां सेब के पौधे उगाए जा रहे हैं। वह नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन गांधीनगर गुजरात के साथ संबद्ध हैं और वह अपने पौधे इस फाउंडेशन के माध्यम से डिमांड के अनुरूप राज्यों को भेजते हैं। PM मोदी के गोद लिए गांव में भी सेब उगा रहे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गोद लिए बनारस के जयपुरा गांव में भी हरिमन सेब के 500 पौधों की खेती कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र के किसानों को भी सेब की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। हरिमन के अनुसार, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और आसाम में 1.25 लाख पौधे बांटे गए हैं। पौधे वितरण का कार्य विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया गया है। 1999 में सेब की नई किस्म पर रिसर्च शुरू की हरिमन ने बताया कि उन्होंने साल 1999 में नई किस्म पर रिसर्च शुरू की। उन्हें सातवें साल यानी 2006 में सफलता मिली। उस समय कोई भी उनका विश्वास नहीं करता था। साल 2007 में सेब व आम के फल तत्कालीन मुख्यमंत्री को सचिवालय में भेंट किए। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने बागवानी अधिकारियों की मीटिंग ली। इसमें सबको बताया कि गर्म क्षेत्रों में भी सेब पैदा हो रही है। गलासी गांव में जन्मे हरिमन हरिमन शर्मा का जन्म 4 अप्रैल 1956 को बिलासपुर घुमारवी के गलासीं गांव में हुआ। जब वह तीन दिन के थे तो उनकी माता का निधन हो गया। इसके बाद पनियाला निवासी रिडकु राम ने इन्हें गोद लिया और पालन-पोषण किया। सेब के साथ वे इन दिनों एवोकाडो लगाने का काम कर रहे हैं। इस पर ओर तेजी से काम किया जाएगा, क्योंकि यह फल काफी महंगा होता है और लोगों की पहुंच से दूर है।

Jan 26, 2025 - 11:59
 64  501823
हिमाचल के सेब बागवान हरिमन को मिलेगा पद्मश्री:गर्म इलाकों में सेब क्रांति के जनक; एचआरएमएन-99 वेरायटी की खोज की
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सेब की खेती करने वाले हरिमन शर्मा को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। केंद

हिमाचल के सेब बागवान हरिमन को मिलेगा पद्मश्री

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित सेब बागवान हरिमन को उनकी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। हरिमन, जिन्हें गर्म इलाकों में सेब क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है, ने अपने प्रयासों से न केवल हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि भारतीय कृषि में भी एक नया मोड़ लाया है।

एचआरएमएन-99 वेरायटी की खोज

हरिमन ने अपनी मेहनत और लगन से एचआरएमएन-99 वेरायटी को विकसित किया, जो गर्म जलवायु में भी सेब उगाने में सक्षम है। यह खोज न केवल सेब की खेती को बढ़ावा देती है, बल्कि किसानों के लिए भी एक स्थायी आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां पहले सेब की खेती करना मुश्किल था, अब यह संभव हो गया है।

सेब कृषि में विकास

हरिमन के इस प्रयास का न केवल लाभ हिमाचल के बागवानों को मिल रहा है, बल्कि यह पूरे देश में सेब की खेती के प्रति एक नई जागरूकता भी पैदा कर रहा है। सरकार और विभिन्न कृषि संगठनों द्वारा भी उनकी उपलब्धियों की सराहना की जा रही है, जिससे आगे आने वाले दिनों में और भी बागवान उन्हें अपने उदाहरण के रूप में देख सकेंगे।

अन्य बागवानों के लिए प्रेरणा स्रोत

हरिमन की उपलब्धियां अन्य बागवानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। उनके कार्यों को देखकर कई युवा कृषक इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इसके चलते, सेब का उत्पादन और अधिक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

इस प्रकार, हरिमन का योगदान न केवल हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पूरे देश के कृषि क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करता है।

News by indiatwoday.com Keywords: हिमाचल प्रदेश सेब बागवान, हरिमन पद्मश्री, एचआरएमएन-99 वेरायटी, सेब क्रांति, सेब की खेती, गर्म जलवायु में सेब, भारतीय कृषि विकास, हिमाचल में सेब, बागवानों के लिए प्रेरणा, कृषि क्षेत्र में रोजगार.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow