मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, नतीजे 8 को; सलमान के घर बुलेट प्रूफ दीवार; कमलनाथ-दिग्विजय MP कांग्रेस से नाराज

नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान की रही, यहां सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। एक खबर चीन में आए भूकंप की रही, जिसमें 126 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे; डेढ़ करोड़ वोटर्स के लिए 33 हजार बूथ बनाए दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। 1.55 करोड़ वोटर्स के लिए 33 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, इनमें 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी 5 फरवरी को उपचुनाव होगा, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। पिछले चुनाव का हिसाब: 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 62, जबकि BJP ने 8 सीटें जीतीं थीं। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी। 2015 और 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव और रिजल्ट की घोषणा एक हफ्ते पहले हो रही है। तारीखों की घोषणा से रिजल्ट तक दिल्ली चुनाव की प्रक्रिया 33 दिन में पूरी हो जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. चीन में 7.1 तीव्रता का भूकंप: 126 की मौत, 188 घायल; नेपाल-भूटान समेत सिक्किम और उत्तराखंड में भी असर चीन के तिब्बत प्रांत में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। 126 लोगों की मौत हो गई, जबकि 188 घायल हैं। भूकंप का असर नेपाल, भूटान सहित भारत के सिक्किम और उत्तराखंड में भी दिखा। तिब्बत के शिजांग में बिजली और पानी दोनों की सप्लाई बंद हो गई है। चीन ने माउंट एवरेस्ट के टूरिस्ट प्लेस बंद कर दिए हैं। भूकंप का केंद्र कहां था: भूकंप का सेंटर उस जगह पर था, जहां भारत और यूरेशिया की टेक्टोनिक प्लेट्स टकराती हैं। इन प्लेटों के टकराने से हिमालय के पर्वतों में ऊंची तरंगे उठती हैं। साल 1556 में चीन में आए भूकंप में 8.30 लाख लोगों की मौत हुई थी। 467 साल पहले आया यह भूकंप सबसे जानलेवा माना जाता है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. सलमान के घर बुलेट प्रूफ दीवार बनाई गई; पिछले साल अप्रैल में लॉरेंस गैंग ने फायरिंग की थी एक्टर सलमान खान के घर की दीवार बुलेट प्रूफ कर दी गई हैं। अप्रैल 2024 में सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में लॉरेंस गैंग के बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसके बाद उनके फ्लैट की बालकनी और खिड़कियां बुलेट प्रूफ की गई हैं। हाई रेजोल्यूशन CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। सलमान के पास Y+ सिक्योरिटी: 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। सलमान की सिक्योरिटी में हर समय 11 जवान रहते हैं। उनकी बुलेटप्रूफ गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां रहती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. कमलनाथ नाराज, बोले- मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता, मीटिंग की सूचना नहीं देते; दिग्विजय ने कहा- मैं कमलनाथ की बात से सहमत मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस संगठन से अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने वर्चुअल मीटिंग में कहा, 'आजकल नियुक्तियों में मुझसे पूछा तक नहीं जाता। भले किसी के कहने से किसी की नियुक्ति हो न हो, लेकिन सीनियर्स से चर्चा करनी चाहिए। बैठकों की मुझे कोई सूचना नहीं दी जाती। अखबारों से पता चलता है कि कांग्रेस की बैठक थी।' कमलनाथ की इस बात का पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने भी समर्थन किया। पटवारी बोले- सबकी राय से फैसले लिए जा रहे: सीनियर नेताओं की बात पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, 'सबकी राय से ही फैसले लिए जा रहे हैं। कमलनाथ जी से मैं खुद अलग से बात कर लूंगा। प्रवक्ताओं की नियुक्तियों का गलत पत्र जारी हो गया था, उसे तुरंत निरस्त भी कर दिया था।' पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. कोरोना जैसे HMPV के भारत में 8 केस, 5 राज्यों में संक्रमित मिले; केंद्र ने कहा- निगरानी बढ़ाएं कोरोना जैसे वायरस HMPV के भारत में 8 केस मिल चुके हैं। HMPV से संक्रमित मरीजों में सर्दी और कोरोना के लक्षण दिखते हैं। 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। केंद्र ने राज्यों को 'इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस' और 'सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज' जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 6. अब बिना NET के बन सकेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर; UGC की ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में फैकल्‍टी रिक्रूटमेंट और प्रमोशन के लिए ड्राफ्ट UGC गाइडलाइंस जारी की। इसके मुताबिक, असिस्‍टेंट प्रोफेसर बनने के लिए सब्‍जेक्‍ट में NET क्‍वालिफाइड होना जरूरी नहीं होगा। अपने फील्‍ड के ऐसे एक्‍सपर्ट, जो सीनियर लेवल पर काम करने का 10 साल का एक्‍सपीरियंस रखते हों और जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्‍छा हो, वे भी वाइस चांसलर (VC) बन सकते हैं। फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाना मकसद: UGC चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने कहा, 'नए नियम मल्‍टी-सब्‍जेक्‍ट बैकग्राउंड से फैकल्‍टी चुनने में मदद करेंगे। इन नियमों का उद्देश्य हायर एजुकेशन में फ्रीडम और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाना है।' गाइडलाइंस को लेकर एक्सपर्ट्स से सुझाव लिया जाएगा, इन्हें 5 फरवरी के बाद लागू किया जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 7. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में स्मारक बनेगा; बेटी शर्मिष्ठा ने PM मोदी को धन्यवाद कहा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के 4 साल बाद केंद्र सरकार दिल्ली में उनका स्मारक बनाने वाली है। इसके लिए राष्ट्रीय स्मृति कॉम्प्लेक्स में जगह ढूंढी जाएगी। सरकार ने हाल ही में प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी थी। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने PM मोदी से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय स्मृति कॉम्प्लेक्स स्मारक बनाने की जगह: नई दिल्ली में यमुना नदी के पास स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे राष्ट्रीय नेताओं के अंतिम संस्कार के लिए

Jan 8, 2025 - 04:55
 49  501823
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, नतीजे 8 को; सलमान के घर बुलेट प्रूफ दीवार; कमलनाथ-दिग्विजय MP कांग्रेस से नाराज
नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान की रही, यहां सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग हो

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, नतीजे 8 को

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। राज्य के लिए मतदान 5 फरवरी को आयोजित किया जाएगा और इसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई योजनाएँ बनाई जा रही हैं।

सलमान के घर बुलेट प्रूफ दीवार

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के सुरक्षा इंतज़ामों में वृद्धि की गई है। हाल ही में उनके निवास पर बुलेट प्रूफ दीवार का निर्माण किया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस कदम से यह साफ है कि राज्य में सुरक्षा की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ रही है।

कमलनाथ-दिग्विजय का MP कांग्रेस से नाराजगी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में आंतरिक मतभेद सामने आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों ही पार्टी की गतिविधियों को लेकर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई है कि पार्टी जल्द ही अपने खिलाफ चल रहे प्रशासकीय संकट को हल करेगी।

इन मुद्दों के आलोक में, आने वाले चुनाव और राजनीतिक परिदृश्य पर नज़र रखना आवश्यक है। चुनावी परिणाम और राजनीतिक संस्थाओं की स्थिति पर हमारी लगातार निगरानी बनी रहेगी।

News by indiatwoday.com

किस प्रकार की जानकारी आपको चाहिए?

अगर आप अधिक अपडेट चाहते हैं, तो indiatwoday.com पर जाएँ। यहाँ आपको हर हाल की जानकारी मिलेगी, चाहे वो राजनीतिक हो, फ़िल्मी दुनिया हो या सामाजिक मुद्दे हो।

Keywords

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2023, सलमान खान सुरक्षा, बुलेट प्रूफ दीवार, कमलनाथ दिग्विजय नाराजगी, MP कांग्रेस समाचार, दिल्ली वोटिंग तिथि, चुनावी नतीजे 2023, भारतीय राजनीति अपडेट, विधानसभा चुनाव प्रक्रिया, सलमान खान सुरक्षा इंतज़ाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow