25 साल बाद फिर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़ेंगे IND-NZ:2000 में न्यूजीलैंड ने टाइटल जीता, टीम इंडिया को 63% ICC मैच हराए

भारत और न्यूजीलैंड 25 साल बाद फिर एक बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ने वाले हैं। दोनों 9 मार्च को दुबई में खिताबी मुकाबला खेलेंगे। इससे पहले 2000 में नैरोबी के मैदान पर हुए फाइनल को न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में 4 विकेट से जीता था। ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने ही भारत को सबसे ज्यादा परेशान किया है। टीम भारत को 2019 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी हरा चुकी है। स्टोरी में भारत और न्यूजीलैंड की ICC टूर्नामेंट में राइवलरी के बारे में जानेंगे... क्रिस कैर्न्स के शतक से जीता था न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड के पास लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट का इकलौता ICC टाइटल चैंपियंस ट्रॉफी ही है। साल 2000 में भारत ने केन्या, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराया। नैरोबी के मैदान पर फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। भारत से कप्तान सौरव गांगुली ने 117 और सचिन तेंदुलकर ने 69 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और बैटर कुछ खास नहीं कर सका और टीम 6 विकेट खोकर 264 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड ने 132 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां क्रिस कैर्न्स ने क्रिस हैरिस के साथ पारी संभाल ली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 122 रन की पार्टनरशिप की और भारत को मैच से बाहर कर दिया। कैर्न्स ने शतक लगाया और 2 गेंदें बाकी रहते टीम को जीत दिला दी। कैर्न्स ही प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी बार ही भिड़ेंगे 27 साल के चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार ही भिड़ेंगी। इसी साल ग्रुप स्टेज में भी दोनों का सामना हुआ, तब भारत ने दुबई के ही मैदान पर न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था। अब 9 मार्च को फिर एक बार दोनों का सामना दुबई के मैदान पर ही होगा। भारत को 63% ICC मैच हराता है न्यूजीलैंड ICC के सभी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 मैच हुए। 10 में न्यूजीलैंड और महज 6 में टीम इंडिया को जीत मिली। हालांकि, ICC के वनडे टूर्नामेंट में दोनों ने बराबरी के मैच ही जीते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 12 मैच हुए, 6 में न्यूजीलैंड और 6 में ही भारत को जीत मिली। नॉकआउट स्टेज में न्यूजीलैंड 75% मैच जीता भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ICC के ग्रुप स्टेज मैचों में तो हावी रहता ही है, नॉकआउट स्टेज में भी दबदबा दिखाता है। दोनों के बीच 4 नॉकआउट मैच हुए, 3 में न्यूजीलैंड और महज 1 में भारत को जीत मिली। 2023 से पहले तक तो न्यूजीलैंड ने भारत को तीनों नॉकआउट मैच हराए थे। ये हार 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2019 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली थी। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने इस ट्रेंड को तोड़ा और न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड को 66% वनडे हरा चुका है भारत ओवरऑल वनडे क्रिकेट में जरूर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाए रखा है। दोनों के बीच 95 मैच हुए, 63 में भारत और महज 30 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। यानी भारत का सक्सेस रेट 66% रहा। दोनों ने 1 टाई और 1 बेनतीजा मैच भी खेला। पिछले 10 साल में भारत ने 85% वनडे हराए भारत ने पिछले 10 साल में न्यूजीलैंड पर और भी ज्यादा दबदबा बना लिया है। 2016 से दोनों के बीच 20 वनडे हुए, 17 में भारत और महज 3 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। हालांकि, न्यूजीलैंड की 3 में से एक जीत ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में आई। न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली के 6 शतक भारत से विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव प्लेयर हैं। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 32 वनडे में 6 शतक लगाकर 1656 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 997 रन बना चुके हैं। वहीं शुभमन गिल ने 11 ही मैचों में 74 की औसत 592 रन बनाए हैं। मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एक्टिव भारतीय प्लेयर हैं। उनके नाम 15 वनडे में 37 विकेट हैं। शमी ने ही 2023 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम के खिलाफ 7 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ कुलदीप यादव 22 और हार्दिक पंड्या 16 विकेट ले चुके हैं। भारत को बहुत परेशान करते हैं मैट हेनरी केन विलियमसन भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव कीवी बैटर हैं। उन्होंने 30 वनडे में 1 शतक लगाकर 1228 रन बनाए हैं। मैट हेनरी 21 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले मैच में 5 विकेट भी लिए थे। ------------------------------------------ चैंपियंस ट्रॉफी की यह खबर भी पढ़ें... चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-न्यूजीलैंड का सफर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में 2 विकेट लिए। उन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। भारत के मोहम्मद शमी 8 विकेट लेकर दूसरे और वरुण चक्रवर्ती 7 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Mar 7, 2025 - 04:59
 65  124911
25 साल बाद फिर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़ेंगे IND-NZ:2000 में न्यूजीलैंड ने टाइटल जीता, टीम इंडिया को 63% ICC मैच हराए
भारत और न्यूजीलैंड 25 साल बाद फिर एक बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ने वाले हैं। दोनों 9 मार्

25 साल बाद फिर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़ेंगे IND-NZ

News by indiatwoday.com

इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मुकाबला, 25 साल बाद एक बार फिर से देखने को मिलेगा। आखिरी बार जब दोनों टीमें फाइनल में खेली थी, तब 2000 में न्यूजीलैंड ने टाइटल जीता था। इस बार Team India चुनौती पेश करने के लिए पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरेगी।

2000 का फाइनल: एक यादगार पल

2000 में खेला गया फाइनल भारत के लिए एक कठिन अनुभव था। उस समय न्यूजीलैंड ने भारत को हराते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस हार के बाद से भारतीय क्रिकेट में अनेक बदलाव हुए हैं। भारतीय टीम ने उस समय से लेकर आज तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

ICC मैचों में भारत की शानदार सफलता

आज की तारीख में, भारत ने ICC के मुकाबलों में न्यूजीलैंड को 63% बार हराया है। यही नहीं, टीम इंडिया के पास ICC मेन टूर्नामेंट्स में सबसे मजबूत रिकार्ड मौजूद है। यह आंकड़े भारतीय क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए गर्व का विषय हैं।

फाइनल का मुकाबला: क्या उम्मीद करें?

चैंपियंस ट्रॉफी के इस फाइनल में टीम इंडिया की रणनीति और खिलाड़ी की फॉर्म महत्वपूर्ण साबित होगी। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम अपनी खोई हुई आत्मविश्वास को वापस पाएगी और यह फाइनल जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। मैच के दौरान देखना होगा कि कैसे दोनों टीमें अपने प्रदर्शन से दुनिया को प्रभावित करती हैं।

निष्कर्ष

25 साल बाद, IND-NZ का यह मुकाबला केवल एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित हो सकता है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, और हर कोई अपनी टीम इंडिया के विजयी प्रदर्शन की उम्मीद रखता है।

फाइनल के लिए तैयारियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया अति-नवीनतम अपडेट्स के लिए indiatwoday.com पर जाएं। Keywords: 25 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, IND-NZ चैंपियंस ट्रॉफी, 2000 न्यूजीलैंड ने टाइटल जीता, टीम इंडिया का ICC रिकार्ड, क्रिकेट फाइनल मुकाबला 2023, ICC मैचों में भारत की जीत, भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियां, चैंपियंस ट्रॉफी लाइव अपडेट्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow