6 अमेरिकी राज्यों में 26 बवंडर, 34 मौतें:130 Kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी; 10 करोड़ आबादी प्रभावित, 2 लाख घरों की बिजली गुल

अमेरिका में अरकंसास, कैनसस, मिसौरी, इलिनॉय समेत करीब 6 दक्षिणी राज्य टॉरनेडो (बवंडर) की चपेट में हैं। ABC की रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में अब तक 26 टॉरनेडो आ चुके हैं। शनिवार और रविवार को अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। मिसौरी में सबसे ज्यादा 12 मौतें हुई हैं। 10 करोड़ अमेरिकी आबादी प्रभावित है। 2 लाख घरों में बिजली गुल हो गई है। कैनसस में धूलभरी आंधी के चलते हाईवे पर लगभग 50 गाड़ियां टकरा गई। इसमें 8 लोगों की मौत हुई। मिसिसिपी में 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। 100 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल रही है। इमारतें और सड़कें तबाह हो गई हैें। कनाडाई बॉर्डर पर बर्फीले तूफान और गर्म इलाकों में जंगलों में आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। तूफान की तस्वीरें... टॉरनेडो की रफ्तार बढ़ेगी, बेसबॉल के साइज के ओले गिरेंगे -------------------------------- तूफान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... अमेरिका में बर्फीले तूफान से 10 लोगों की मौत:2100 उड़ानें रद्द; कई राज्यों में ओले और बर्फीली बारिश की चेतावनी जनवरी में अमेरिका के कई दक्षिणी राज्यों में भीषण बर्फबारी हुई थी। इस तूफान की वजह से 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया गया। मिसिसिपी, अलबामा, फ्लोरिडा, जॉर्जिया और लुइसियाना समेत कई राज्यों ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... फ्रांस के मायोट में 100 साल में सबसे बड़ा तूफान:1000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका; लोग बोले- ये परमाणु बम जैसा हिंद महासागर के द्वीप मायोट में दिसंबर में आए चक्रवात 'चिडो' ने भारी तबाही मचाई। CNN के मुताबिक चक्रवात के दौरान 225 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसकी वजह से दर्जनों बस्तियां पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। चिडो को मायोट में पिछले 100 सालों में आया सबसे भीषण तूफान बताया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Mar 16, 2025 - 12:59
 67  14487
6 अमेरिकी राज्यों में 26 बवंडर, 34 मौतें:130 Kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी; 10 करोड़ आबादी प्रभावित, 2 लाख घरों की बिजली गुल
अमेरिका में अरकंसास, कैनसस, मिसौरी, इलिनॉय समेत करीब 6 दक्षिणी राज्य टॉरनेडो (बवंडर) की चपेट में है

6 अमेरिकी राज्यों में 26 बवंडर, 34 मौतें: 130 Kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी; 10 करोड़ आबादी प्रभावित, 2 लाख घरों की बिजली गुल

अमेरिका के 6 राज्यों में हाल ही में उत्पन्न बवंडरों ने भारी तबाही मचाई है। इन बवंडरों की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे 34 लोगों की जान चली गई, और अनुमानित 10 करोड़ लोग प्रभावित हुए। इस आपदा ने 2 लाख घरों में बिजली गुल कर दी, जिससे स्थानीय जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बवंडरों की गंभीरता

ये बवंडर केवल मौसम की एक अनियमितता नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव भी जिम्मेदार हो सकते हैं। मौसम के वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में बन रहे तापमान के अस्थिर परिवर्तन के कारण ऐसे अधिकतम बवंडर उत्पन्न हो रहे हैं।

प्रभावित क्षेत्र और राहत कार्य

प्रभावित क्षेत्रों में कई शहर शामिल हैं, जहाँ बवंडरों ने व्यापक नुकसान पहुँचाया है। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएँ राहत कार्य में जुटी हुई हैं। पीड़ितों हेतु आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं और भोजन व चिकित्सा की आपूर्ति की जा रही है।

भविष्य की चेतावनी

विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के भयंकर मौसम की घटनाएँ आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं। इसलिए, स्थानीय प्रशासन को तैयारी करनी होगी और जन जागरूकता बढ़ानी होगी ताकि भविष्य में होने वाली आपदाओं को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सके।

जानें अधिक जानकारी के लिए News by indiatwoday.com पर जाएं। Keywords: अमेरिकी राज्यों में बवंडर, बवंडर से मौतें, धूल भरी आंधी 130 Kmph, 10 करोड़ लोग प्रभावित, बिजली गुल 2 लाख घर, जलवायु परिवर्तन और बवंडर, बवंडर राहत कार्य, मौसम की घटनाएँ, अमेरिका बवंडर स्थिति, 6 राज्य बवंडर प्रभावित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow