टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस की 67% हिस्सेदारी खरीदी:IPL फ्रेंचाइजी ने कन्फर्म किया; BCCI की भी मंजूरी मिली
अहमदाबाद का टोरेंट ग्रुप IPL टीम गुजरात टाइटंस का मेजर शेयरहोल्डर बन गया है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार- ग्रुप ने गुजरात टाइटंस 67% शेयर CVC कैपिटल से खरीदे हैं। CVC कैपिटल गुजरात टाइटंस की ओनरशिप वाली कंपनी है। गुजरात टाइटंस ने X पर बुधवार को पोस्ट करके इसका ऐलान किया। हालांकि फ्रेंचाइजी ने डील की डिटेल जारी नहीं की है। इस डील को BCCI की IPL की गवर्निंग काउंसिल ने मंजूरी दे दी है। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फंड कंपनी CVC ने GT को 5625 करोड़ रुपए में खरीदा था। गुजरात टाइटंस टीम ने 2022 के अपने पहले सीजन में ही IPL खिताब जीता था और 2023 में रनर अप रहे थे। गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। हम 2021 में भी गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी खरीदने की दौड़ में थे। 4,653 करोड़ रु. की बोली लगाई थी, लेकिन तब चूक गए। इस बार सीवीसी ग्रुप और टोरेंट के बीच फ्रेंडली डील हो चुकी है। फरवरी में लॉक इन पीरियड खत्म होते ही ऑफिशियल डील साइन हो जाएगी। सीवीसी ने क्यों बेची हिस्सेदारी लग्जमबर्ग का सीवीसी ग्रुप शेयर मार्केट के पैटर्न पर पूरी रणनीति बनाकर चल रहा है। यानी मुनाफा हो गया तो प्रॉफिट बुक करो और निकलो। टोरेंट ने 2021 में भी बोली लगाई थी 2021 में जब 2 नई IPL टीमों के लिए बोली लगाई जा रही थी। तब टोरेंट ग्रुप ने भी गुजरात की नीलामी में बोली लगाई थी। उस समय ग्रुप ने अहमदाबाद के लिए 4653 करोड़ और लखनऊ के लिए 4356 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, हालांकि तब टोरेंट ग्रुप टीम नहीं खरीद सका था। टोरेंट ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी टीम खरीदने के लिए बोली लगाई थी। 2018 में जब दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के कुछ शेयर बिक रहे थे, टोरेंट समूह ने दिल्ली डेयरडेविल्स को भी खरीदीने की कोशिश की थी। टोरेंट एनर्जी सेक्टर की कंपनी टोरेंट पावर लिमिटेड एनर्जी सेक्टर की भारतीय कंपनी है। यह इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूट और इलेक्ट्रिक केबल मैन्यूफैक्चरिंग का काम करती है। कंपनी हर साल 4328 मेगावाट बिजली बनाती है। कंपनी 400 KV डबल सर्किट प्रसारण लाइनें संचालित करती है, जो सुगेन और डीजेन प्लांट से अलग-अलग ऑफ-टेक सेंटर्स तक बिजली पहुंचाती हैं। टोरेंट गुजरात, दादर और नगर हवेली, दमन, दीव, मुंद्रा, आगरा और कालवा में बिजली डिस्ट्रीब्यूट करती है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 33,520 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वित्त वर्ष 2023 में यह 5,141 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,171 करोड़ था। टोरेंट का मार्केट कैप 1.04 लाख करोड़ रुपए है। 2021 में लगा था 2 नई टीमों के लिए बोली साल 2021 में IPL में दो नई टीमों को जोड़ने के लिए दुबई में बिड लगाई गई थी। इसमें 6 शहर रेस में थे। अहमदाबाद-लखनऊ के अलावा, कटक, गुवाहाटी, इंदौर और धर्मशाला का नाम शामिल था। तब 2 टीमों को खरीदने के लिए कुल 22 बिजनेस घरानों ने दिलचस्पी दिखाई थी। इनमें अडाणी ग्रुप, इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का मालिक ग्लेजर परिवार, टोरेंट फार्मा, अरबिंदो फार्मा, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप, हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया ग्रुप, पूर्व सांसद नवीन जिंदल की जिंदल स्टील, रॉनी स्क्रूवाला और तीन प्राइवेट इक्विटी से जुड़े लोग शामिल थे। ----------------------------------------------- IPL 2025 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... IPL में स्टेडियम से 50 मीटर दूर बिल्डिंग का टिकट लगेगा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के लिए एकेडमी बिल्डिंग और खेल भवन की छत के भी टिकट बेचेगा। ये दोनों बिल्डिंग्स स्टेडियम से करीब 50 मीटर दूर हैं। IPL-2025 की शुरुआत 21 मार्च से हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस की 67% हिस्सेदारी खरीदी: IPL फ्रेंचाइजी ने कन्फर्म किया; BCCI की भी मंजूरी मिली
स्टाराडम की दुनिया में हमेशा नई खबरें आती रहती हैं। हाल ही में, टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस की 67% हिस्सेदारी खरीदने की पुष्टि की है। यह जानकारी IPL फ्रेंचाइजी द्वारा आधिकारिक तौर पर साझा की गई है। बीसीसीआई की मंजूरी के साथ अब टोरेंट ग्रुप का गुजरात टाइटंस पर एक मजबूत नियंत्रण होगा। यह कदम टोरेंट ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय है और भविष्य में टीम की रणनीतियों में एक नया मोड़ ला सकता है।
गुजरात टाइटंस का भविष्य
गुजरात टाइटंस ने पहले ही अपनी छाप IPL में छोड़ी है। अब, टोरेंट ग्रुप के साथ साझेदारी से, हम देख सकते हैं कि टीम अपने प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाएगी। नए मालिकों के आने से टीम की दृष्टि, प्रबंधन और वित्तीय स्थिति में स्थिरता आ सकती है, जो इस टीम को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी।
बीसीसीआई की भूमिका
बीसीसीआई ने हाल ही में इस अधिग्रहण को मंजूरी दी है, जो दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नए निवेशकों का स्वागत कर रहा है। यह कदम आईपीएल के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट काफी प्रगति कर रहा है। बीसीसीआई के इस समर्थन से आने वाले समय में अन्य निवेशकों को भी प्रेरित किया जा सकता है।
टोरेंट ग्रुप का अनुभव
टोरेंट ग्रुप का खेल उद्योग में पहले से अनुभव है। उनके पास कई सफल व्यवसायिक उद्यम हैं, जो उन्हें इस क्षेत्र में सक्षम बनाते हैं। टोरेंट ग्रुप की रणनीतिक योजनाएँ और मार्केटिंग कौशल गुजरात टाइटंस को एक नई पहचान दिला सकते हैं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, यह अधिग्रहण टोरेंट ग्रुप और गुजरात टाइटंस के लिए एक नई शुरुआत है। अब देखना है कि आने वाले वर्षों में यह साझेदारी कैसे सफल परिणाम देती है।
News by indiatwoday.com Keywords: टोरेंट ग्रुप, गुजरात टाइटंस, IPL फ्रेंचाइजी, बीसीसीआई की मंजूरी, डील कन्फर्मेशन, क्रिकेट मैच, भारतीय क्रिकेट, आईपीएल टीम, खेल व्यवसाय, टोरेंट ग्रुप गुजरात, आईपीएल 2023, क्रिकेट निवेश, गुजरात टाइटंस शेयर, टोरेंट ग्रुप अधिग्रहण
What's Your Reaction?






