पुतिन से बातचीत के लिए तैयार जेलेंस्की:कहा- हम एक दूसरे को दुश्मन मानते हैं, पर शांति के लिए यह जरूरी तो हम तैयार
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि रूस से युद्ध में अब तक 45,100 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। जबकि 390,000 सैनिक घायल हुए हैं। उन्होंने एक यूट्यूब इंटरव्यू में कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अगर यही एकमात्र तरीका है जिससे हम यूक्रेन में शांति लाकर लोगों को बचा सकते हैं तो हम इसे जरूर अपनाएंगे। हालांकि डायलॉग टेबल मैं पुतिन के प्रति बहुत निर्दयी रहूंगा। ईमानदारी से कहूं तो मैं उन्हें दुश्मन मानता हूं और वो भी मुझे दुश्मन मानते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि 3 साल बाद भी युद्ध के मोर्चे पर अभी भी संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस यूक्रेन जंग को जल्द ही तीन साल पूरे होने वाले हैं। दावा- रूस के 3.50 लाख लोग मारे गए जेलेंस्की ने कहा कि मेरा मानना है कि अगर हम डायलॉग की तरफ बढ़ते हैं तो इसमें अमेरिका, यूरोप, यूक्रेन और रूस का शामिल होना जरूरी है। हम यूक्रेन की जमीन पर रूस के किसी भी कब्जे को मान्यता नहीं देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस को हमारी जमीन से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी देशों की तरफ से मिला समर्थन पर्याप्त नहीं है। जेलेंस्की ने का अनुमान है कि 2022 से अब तक रूस में 3.50 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 7 लाख लोग घायल या लापता हैं। हालांकि इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ पुतिन पहले ही जेलेंस्की से बात करने से इनकार कर चुके हैं। जेलेंस्की ने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि रूस पर लग प्रतिबंध हटाए जाएं। इससे आने वाले वक्त में फिर हमले का खतरा बढ़ जाएगा। हमारी टीम वॉशिंगटन के टॉप यूक्रेनी अधिकारी कीथ केलॉग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के संपर्क में है। एक टुकड़े पर साइन करने से जंग खत्म नहीं होगी दो महीने पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा था कि जब तक हमें सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी, हम सीजफायर को स्वीकार नहीं करेंगे। मॉस्को के साथ हमारी जंग महज एक कागज के टुकड़े पर साइन करने से खत्म नहीं होगी। रूस ने हमें युद्ध में घसीटा है, और वही शांति के रास्ते में रोड़ा बन रहा है। हमारे पश्चिमी सहयोगियों को रूसी कब्जे के खिलाफ आंख मूंदकर नहीं बैठना चाहिए। हम केवल उसी समझौते को स्वीकार करेंगे जो हमारे देश में लंबे वक्त के लिए शांति लाएगा। अमेरिका अब तक दी 63 अरब डॉलर की मदद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दो पहले ही युद्ध में मदद के बदले यूक्रेन से रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ मृदा संसाधन) को लेकर समझौता करने की बात कही है। अमेरिका ने यूक्रेन को अपने यूरोपीय सहयोगियों के मुकाबले ज्यादा सैन्य और आर्थिक सहायता भेजी है। जंग शुरू होने के बाद से अमेरिका यूक्रेन को करीब 63 अरब डॉलर (5.45 लाख करोड़ रुपए) की मदद दे चुका है। ट्रम्प अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान भी एक दिन में यूक्रेन वॉर खत्म कराने की बात कह चुके हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी थी।

पुतिन से बातचीत के लिए तैयार जेलेंस्की: हम एक दूसरे को दुश्मन मानते हैं, पर शांति के लिए यह जरूरी तो हम तैयार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हाल ही में पुतिन के साथ बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की है। उनका मानना है कि भले ही दोनों नेता एक दूसरे को दुश्मन मानते हैं, लेकिन शांति की स्थापना के लिए बातचीत एक आवश्यक कदम है। यह बयान एक ऐसा समय आया है जब यूक्रेन और रूस के बीच तनाव अपने चरम पर है।
शांति की प्रक्रिया के लिए सहमति
जेलेंस्की ने कहा, "हम जानते हैं कि संघर्ष एवं युद्ध के परिणाम हमारे देशों के लिए कितने भयानक हो सकते हैं। अगर शांति की प्रक्रिया की आवश्यकता है, तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं।" यह बयान दर्शाता है कि यूक्रेन की सरकार ने किसी भी संभावित हल के लिए अपने दरवाजे खुले रखने का निर्णय लिया है।
भविष्य की संभावना
जेलेंस्की की यह पेशकश एक सकारात्मक संकेत हो सकती है, जो सुरक्षा और शांति के लिए एक नए युग की शुरुआत कर सकती है। हालांकि, पुतिन की प्रतिक्रिया इस पर महत्वपूर्ण होगी। वे क्या स्वीकार करेंगे? क्या दोनों देशों के बीच एक ऐसा समझौता हो सकता है जो न केवल युद्ध को समाप्त करे बल्कि दोनों देशों के बीच एक स्थायी शांति की स्थापना भी करे?
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया
इस खबर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया आ रही है। कई पश्चिमी देशों ने जेलेंस्की की इस बातचीत की पहल का स्वागत किया है, जबकि रूस ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
इस प्रकार, यह मुद्दा न केवल यूक्रेन और रूस के लिए, बल्कि समस्त विश्व के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शांति और सुरक्षा के लिए एक प्रमुख टर्निंग पॉइंट बन सकता है। जेलेंस्की के इस बयान पर आगे की स्थितियों पर नजर रखनी होगी।
News by indiatwoday.com Keywords: जेलेंस्की बातचीत, पुतिन दुश्मन, शांति वार्ता, यूक्रेन रूस संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया, सहयोग का रास्ता, संकट समाधान, राजनीतिक संवाद, शांति स्थापना, संघर्ष समाधान, जेलेंस्की पुतिन संवाद
What's Your Reaction?






