भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025:VTOL कार्गो पैसेंजर एयरक्राफ्ट, 150 किमी प्रतिघंटा स्पीड, 550 केजी कार्गो, 4 पसेंजर की क्षमता
देश में 2027-28 में वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (VTOL) एयरक्राफ्ट डिजाइन किए जा रहे है। ये दो तरह के है पहला कार्गो सपोर्ट और दूसरा एयर टैक्सी के लिए। इसे बना लिया गया है ट्रायल फार्म में है। इसके लिए वर्टीपोर्ट विकसित किए जा रहे है। जिसकी मदद से एक शहर को दूसरे से जोड़ा जा सकता है। साथ ही राइड, एयर कार्गो, एयर एम्बुलेंस , सर्च एंड रेस्क्यू और कोस्ट गार्ड का काम कर सकते है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में सी हॉर्स एयर लिमिटेड और ब्लू जे एयरो ने इसे शो केस किया। पहले जानिए वर्टीपोर्ट क्या होते हैं वर्टीपोर्ट (VERTIPORT) एक खास प्रकार का हवाई अड्डा होता है जो वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (VTOL) एयरक्राफ्ट के लिए डिजाइन किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो इसे एयर टैक्सी या ड्रोन जैसी चीजों के लिए तैयार किया जाता है। यानी यहां रनवे नहीं होते, बल्कि यहां से एयर टैक्सी सीधे अपनी जगह से ऊपर उड़ सकते हैं और लैंड हो सकते हैं। वर्टीपोर्ट में इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट के लिए चार्जिंग स्टेशन हो भी सकते हैं। 100 केजी से 550 केजी तक कार्गो सबसे पहले बात ब्लू रे एयरो की करते है। कंपनी के फाउंडर अमर ने बताया कि इस VTOL ड्रोन एयरक्राफ्ट को ब्लू रे यानी नील कंठ के नाम दिया गया। इसका ट्रायल किया जा रहा है। 2028-29 तक इसे कामर्शियल कर दिया जाएगा। ये एक प्रकार की एयर टैक्सी है। एक बार फ्यूल चार्ज होने पर 300 किमी इसकी रेंज है। 100 किग्रा का कार्गो वेट ये गेन कर सकता है। सी हॉर्स एच-5 पानी से करेगा लैंड और टैकऑफ इसी तरह सी हॉर्स एयर लिमिटेड भी VTOL ड्रोन पानी के बना है। ये पानी के साथ शिप पर आसानी लैंड और टेकऑफ कर सकता है। इसके लिए शिप पर ज्यादा स्थान नहीं बस एक हेलीपेड से कम स्पेस की आवश्यकता है। सी हॉर्स ने एक्सपो में अपना सी हॉर्स एच-5 को शो केस किया। इसकी रेंज करीब 450 किमी और मैक्सिमम स्पीड 150 किमी प्रतिघंटा के साथ ये 550 किग्रा का कार्गो वेट गेन कर सकता है। आगामी तीन साल में होंगी लॉन्च कार्गो के अलावा ये दोनों ही पैसेंजर टैक्सी के रूप में काम करेंगी सी हॉर्स एच-5 और ब्लू जे दोनों में ही एक पायलट, 4 पैसेंजर की क्षमता है। सी होर्स के सीनियर डिजाइनर अभिषेक ने बताया कि इसे हर मौसम के लिए डिजाइन किया गया है। यानी ये VTOL कॉस्टल एरिया में जाकर रेस्क्यू और अन्य साजो सामान पहुंचाकर वापस आ सकता है। भारत की सीमाएं अधिकांशतया कॉस्टल एरिया से जुड़ी है। ऐसे में सी हॉर्स एच-5 इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। एयर टैक्सी में किन बड़े शहरों को एक साथ जोड़ा सकता है भारत में फिलहाल जिन शहरों को एयर टैक्सी की मदद से जोड़ने की बात हो रही है, उनमें दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहर हैं। इन शहरों के बीच वीटोओएल फ्लाइट्स की शुरुआत जल्द ही हो सकती है। अगर ऐसा हो जाता है तो इन कारोबारी शहरों में एक जगह से दूसरी जगह जाना बेहद आसान हो जाएगा। अभी अगर आप दिल्ली से गुरुग्राम जाते हैं तो आपको लगभग 60 से 90 मिनट का समय लगता है। अगर ट्रैफिक ज्यादा मिल जाए तो ये समय और भी बढ़ जाता है। लेकिन, अगर दिल्ली से गुरुग्राम एयर टैक्सी से जाना हो तो ये समय महज 7 से 8 मिनट का होगा। दूसरे शहरों के साथ भी ऐसी ही स्थिति है। जैसे बेंगलुरु को जब इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी से एयर टैक्सी के जरिए जोड़ दिया जाएगा तो इनके बीच की 51 किलोमीटर की दूरी को तय करने में महज 19 मिनट का समय लगेगा।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: VTOL कार्गो पैसेंजर एयरक्राफ्ट की नवीनतम तकनीक
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में उड्डयन उद्योग में नई क्रांति लाने के लिए VTOL (Vertical Take-Off and Landing) कार्गो पैसेंजर एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। इस विशेष एयरक्राफ्ट की गति 150 किमी प्रतिघंटा है जो इसे तेज और प्रभावी बनाती है। इसके अलावा, यह 550 किलोग्राम तक का कार्गो ले जाने की क्षमता रखता है और इसमें चार यात्रियों के बैठने की जगह भी है।
VTOL तकनीक की विशेषताएँ
VTOL तकनीक का उद्देश्य उड्डयन को और अधिक लचीला और सुलभ बनाना है। पारंपरिक एयरक्राफ्ट के मुकाबले, VTOL एयरक्राफ्ट को किसी विशेष रनवे की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे यह बेहतर स्थान पर उतरने और उड़ान भरने की सुविधा प्रदान करता है। यह शहरी परिवहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
भारत मोबिलिटी एक्सपो की महत्वता
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है जिसमें उद्योग के नेता, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, और नीति निर्माता एकत्रित होते हैं। यहाँ नवीनतम प्रौद्योगिकियों, विचारों, और समाधान पर चर्चा की जाती है। यह एक्सपो दर्शाता है कि भारत कैसे उड्डयन के क्षेत्र में नवाचार को अपनाने का एक केंद्र बन रहा है।
परिवहन के भविष्य की दिशा
VTOL कार्गो पैसेंजर एयरक्राफ्ट न केवल यात्रा के समय को कम करेगा, बल्कि यह भीड़-भाड़ वाले शहरों में परिवहन के लिए एक वैकल्पिक समाधान प्रदान करेगा। इसकी विशेष गति और भार क्षमता इसे शहरी स्थानों के लिए आदर्श बनाती है।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भाग लेकर, कंपनियाँ और व्यक्तिगत उद्योग की हिस्सेदारी का लाभ उठा सकते हैं और परिवहन के भविष्य की दिशा को आकार दे सकते हैं।
News by indiatwoday.com
कीवर्ड्स
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, VTOL कार्गो पैसेंजर एयरक्राफ्ट, उड्डयन उद्योग, 150 किमी प्रतिघंटा स्पीड, 550 किलोग्राम कार्गो, 4 यात्रियों की क्षमता, शहरी परिवहन, तकनीकी नवाचार, उड्डयन तकनीक, भारत में एयरक्राफ्ट, VTOL तकनीक लाभ, भविष्य का परिवहन, एक्सपो 2025, हवाई परिवहन समाधान.What's Your Reaction?






