मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेरेंट्स की परमिशन के बिना बच्चे नहीं बना पाएंगे सोशल मीडिया अकांउट; चीन में कोरोना जैसा वायरस; मोदी ने AAP को 'आपदा' कहा

नमस्कार, कल की बड़ी खबर चीन में फैले नए वायरस से जुड़ी रही। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह हैं। दूसरी बड़ी खबर दिल्ली की राजनीति को लेकर रही। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंपेन की शुरुआत की। उन्होंने AAP को आपदा बताया। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. PM बोले- दिल्ली में आपदा सरकार, ये कट्टर बेईमान लोग; केजरीवाल का पलटवार- आपदा दिल्ली में नहीं, भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली इलेक्शन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने आप सरकार को आपदा सरकार बताया। PM मोदी ने कहा- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। जो खुद शराब घोटाले के आरोपी हैं। ये चोरी भी करते हैं और सीनाजोरी भी। दिल्ली वालों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। आज हर गली कहती है आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। पीएम ने इस चुनाव के लिए नारा दिया- 'आपदा को हटाना है, भाजपा को लाना है।' PM ने कहा- चाहता तो अपने लिए शीशमहल बना सकता था: PM मोदी ने दिल्ली में 4500 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का इनॉगरेशन और शिलान्यास किया। उन्होंने दिल्ली के अशोक विहार में बने 1,675 फ्लैट्स का भी उद्घाटन किया। गरीबों के लिए नए घर का इनॉगरेशन करते हुए पीएम मोदी ने कहा- मैं भी शीशमहल बना सकता था। लेकिन मैंने कभी अपना घर नहीं बनाया, 10 सालों में 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर दिया है।​ केजरीवाल बोले- BJP के पास न CM चेहरा और न एजेंडा: पीएम के भाषण के जवाब में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं भाजपा में आई हुई है। भाजपा के पास न तो सीएम फेस है और न ही एजेंडा। हमने दिल्ली में इतने काम किए हैं कि घंटों तक गिना सकते हैं। लेकिन पीएम अपने 43 मिनट के भाषण में एक काम नहीं गिना पाए। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. चीन में कोरोना जैसा नया वायरस फैला, छोटे बच्चों पर ज्यादा असर; 2019 में वुहान से कोविड फैला था कोविड-19 के 5 साल बाद चीन में फिर नए वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह ही है। इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो कि एक RNA वायरस है। वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दावा- प्रभावित इलाकों में इमरजेंसी: नए वायरस की वजह से खांसी, बुखार, नाक बंद होना और गले में घरघराहट हो रही है। HMPV के अलावा इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 के केस भी सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि चीन ने वायरस के फैलने के बाद कई जगहों पर इमरजेंसी घोषित कर दी है। अस्पतालों और श्मशान घाटों में भीड़ बढ़ रही है। हालांकि, चीन की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. भारत ने लद्दाख में चीन की काउंटी का विरोध जताया, कहा- इसका कुछ हिस्सा हमारे क्षेत्र में भारत ने चीन की ओर से लद्दाख के कुछ इलाकों को अपना बताने का विरोध किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन अपने होतान प्रांत में दो नए काउंटी (राज्य) बनाने की कोशिश कर रहा है। इनमें से कुछ हिस्सा लद्दाख में पड़ता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा- भारत ने लद्दाख में चीन के अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया है। चीन के नए काउंटी का ऐलान करने से भारत की संप्रभुता पर कोई असर नहीं होगा। न ही इस क्षेत्र में चीन के अवैध और जबरन कब्जे को मान्यता मिलेगी। राजनयिक माध्यम से हमने इसकी शिकायत की है। भारत ने दो आपत्तियां जताईं: चीन ने बीते महीने होतान प्रांत में दो नए काउंटी हेआन और हेकांग की स्थापना की घोषणा की थी। इन प्रांतों में मौजूद कुछ इलाके भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का हिस्सा हैं। भारत ने साफ-साफ कहा है कि ये इलाका भारत का अभिन्न हिस्सा है और चीन का दावा पूरी तरह से अवैध है। वहीं, दूसरा मामला ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़ा है। चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर एक डैम बना रहा है, जिसे लेकर भारत ने आपत्ति जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. MP में यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर प्रदर्शन, दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की मध्यप्रदेश के भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को नष्ट करने का विरोध हो रहा है। इंदौर के पीथमपुर में प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, तभी किसी ने पीछे से आग लगा दी, जिससे दोनों झुलस गए। उन्हें इंदौर में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ, जिसके जवाव में पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंदोलनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी एक महिला को घसीटते नजर आए। क्या है पूरा मामला: भोपाल में 2 दिसंबर 1984 की रात हुए गैस कांड के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का 358 मीट्रिक टन कचरा 1 जनवरी 2025 को भोपाल से बाहर निकाला गया। इसे 12 कंटेनरों में भरकर 250 किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर से पीथमपुर भेजा गया, जिसे रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज में जलाया जाएगा। इसी का विरोध हो रहा है। दरअसल, भोपाल में गैस लीक होने से 5 हजार 479 लोगों की मौत हो गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए बच्चों को लेनी होगी पेरेंट्स की इजाजत, बनेंगे नए नियम अब 18 साल से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलने के लिए अपने पेरेंट्स की सहमति लेना जरूरी होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDP), 2023 के तहत नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि डेटा कलेक्शन एंटिटी को भी ध्यान रखना होगा कि जो भी व्यक्ति खुद को बच्चे का मां या बाप बता रहा है, उसके पास कोई

Jan 4, 2025 - 04:30
 51  501825
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेरेंट्स की परमिशन के बिना बच्चे नहीं बना पाएंगे सोशल मीडिया अकांउट; चीन में कोरोना जैसा वायरस; मोदी ने AAP को 'आपदा' कहा
नमस्कार, कल की बड़ी खबर चीन में फैले नए वायरस से जुड़ी रही। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह हैं। दू

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पेरेंट्स की परमिशन के बिना बच्चे नहीं बना पाएंगे सोशल मीडिया अकाउंट

News by indiatwoday.com

नए नियम, नए फैसले

भारत में हाल ही में एक नया निर्णय लिया गया है जिसमें यह कहा गया है कि बच्चे अब अपने माता-पिता की परमिशन के बिना सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना पाएंगे। यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि छोटे बच्चे ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रहें। इस नए नियम के अंतर्गत, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को बताना होगा कि अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता से अनुमति ली गई है। यह नीति बच्चों को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

चीन में कोरोना जैसा वायरस

चीन में हाल ही में एक नए महामारी जैसे वायरस के प्रकोप की खबर आई है, जिसने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस कोरोनावायरस की तरह ही फैल रहा है, और इसके लक्षण भी काफी समान हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सभी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। अगर बात करें इस वायरस के संक्रमण की, तो यह तेजी से फैल सकता है और इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

मोदी ने AAP को 'आपदा' कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने AAP को 'आपदा' बताते हुए कहा कि यह पार्टी देश की विकास यात्रा में बाधा उत्पन्न कर रही है। यह टिप्पणी तब सामने आई जब AAP ने दिल्ली सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मोदी ने यह भी कहा कि बिना विकास के राजनीति करना केवल एक छलावा है।

उपरोक्त मुद्दे भारत और विश्व स्तर पर कई महत्वपूर्ण विषयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन विषयों पर और अधिक जानकारी के लिए आप न्यूज ब्रीफ की अन्य सूचनाएँ देख सकते हैं।

निष्कर्ष

इस मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में हमने कुछ प्रमुख टॉपिक्स का जिक्र किया है जो कि वर्तमान में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हमारी कोशिश है कि आप तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाई जा सके, जिससे आप समाज में वर्तमान घटनाओं से अवगत रह सकें।

कीवर्ड्स

बच्चों के लिए सोशल मीडिया नियम, चीन में नया वायरस, कोरोना वायरस, मोदी AAP आपदा, ऑनलाइन सुरक्षा, पेरेंट्स परमिशन सोशल मीडिया, बच्चों की सुरक्षा नीति, AAP प्रदर्शन, भारत मॉर्निंग न्यूज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow