सेंसेक्स 400 पॉइंट गिरकर 73,700 से नीचे आया:निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट, अमेरिकी बाजार 4% तक फिसले

अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी, मंगलवार 11 मार्च को सेंसेक्स भी 400 पॉइंट की गिरावट के साथ 73,700 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है, ये 22,350 पर आ गया है। सबसे ज्यादा गिरावट IT, मीडिया और मेटल शेयरों में है। निफ्टी IT, मीडिया और मेटल इंडेक्स करीब 1.50% नीचे हैं। निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी करीब 1% की गिरावट है। इंडसइंड बैंक का शेयर 10% नीचे है। बाजार में गिरावट का कारण रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाने की ट्रम्प की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है। ट्रम्प ने कहा, 'हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। हम व्यापार में बराबरी चाहते हैं। रेसिप्रोकल का मतलब होता है- तराजू के दोनों पलड़े को बराबर कर देना। यानी एक तरफ 1 किलो भार है तो दूसरी तरफ भी एक किलो वजन रख कर बराबर कर देना। ट्रम्प इसे ही बढ़ाने की बात कर रहे हैं। यानी भारत अगर कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर100% टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी उस तरह के प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगाएगा। एशियाई बाजारों में भी गिरावट नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी के कारण डाओ जोन्स 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई। ये 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया है। SP 500 इंडेक्स में 2.70% की गिरावट आई है। मार्केट वैल्यू में 350 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट सोमवार को SP 500 अपने 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8.6% नीचे बंद हुआ है। तब से इसकी मार्केट वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 350 लाख करोड़ रुपए) से अधिक की गिरावट आई है। नैस्डैक भी अपने दिसंबर के उच्च स्तर से 10% से ज्यादा गिर चुका है। टेस्ला की वैल्यू 4 लाख करोड़ गिरी, मस्क की नेटवर्थ 2 लाख करोड़ कम हुई इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का शेयर 15.43% गिरा। इसके चलते कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपए घट गया है। बीते 5 साल में यह सबसे बड़ा डे-फॉल है। इससे पहले सितंबर 2020 में कंपनी के शेयर में ऐसी गिरावट रही थी। कंपनी का शेयर दिसंबर 2024 में अपने ऑल टाइम हाई 480 डॉलर पर था। अब ये 222 डॉलर पर आ चुका है। इस गिरावट से इलॉन मस्क की नेटवर्थ भी एक 1.92 लाख करोड़ रुपए गिरकर 27.90 लाख करोड़ रुपए पर आ गई है। सोमवार को सेंसेक्स 217 अंक गिरकर 74,115 के स्तर पर बंद हुआ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कल यानी, सोमवार 10 मार्च को सेंसेक्स 217 अंक की गिरावट के साथ 74,115 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 92 अंकों की गिरावट रही, ये 22,460 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा फिसले। निफ्टी रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2% नीचे बंद हुआ। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.86% की गिरावट रही। ऑटो इंडेक्स भी 1.22% फिसला। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.22% चढ़ा है। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2.85% ऊपर बंद हुआ। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें... ट्रम्प बोले- भारत टैरिफ में कटौती पर सहमत: अब हमारे देश को लूटना बंद हुआ; दो दिन पहले भारत पर 100% टैरिफ की बात कही थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात कहा, 'भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता है। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते। हालांकि भारत अब अपने टैरिफ में बहुत कटौती करना चाहता है, क्योंकि हम उनके किए की पोल खोल रहे हैं।' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 'आंख के बदले आंख' की तर्ज पर टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प: भारत को हर साल ₹61 हजार करोड़ का नुकसान, अमेरिकी सामान सस्ते हो सकते हैं अमेरिका 2 अप्रैल से भारत पर 'आंख के बदले आंख' की तर्ज पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। इसका मतलब यह कि भारत जितना टैरिफ अमेरिकी कंपनियों से आने वाले सामान पर लगाएगा, अमेरिका भी उतना ही टैरिफ भारतीय कंपनियों के अमेरिका जाने वाले सामान पर लगाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Mar 11, 2025 - 09:59
 61  27467
सेंसेक्स 400 पॉइंट गिरकर 73,700 से नीचे आया:निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट, अमेरिकी बाजार 4% तक फिसले
अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी, मंगलवार 11 मार्च को स

सेंसेक्स 400 पॉइंट गिरकर 73,700 से नीचे आया: निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट, अमेरिकी बाजार 4% तक फिसले

News by indiatwoday.com

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

आज भारतीय शेयर बाजार ने एक महत्वपूर्ण गिरावट का सामना किया है, जिसमें सेंसेक्स ने 400 पॉइंट की गिरावट दर्ज की है, और यह 73,700 के स्तर से नीचे गिर गया है। निफ्टी भी पीछे नहीं रहा, जिसमें 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई। यह गिरावट मुख्यतः अमेरिकी बाजारों में आई गिरावट के चलते हुई है, जो 4% तक फिसले हैं। यह घटनाक्रम निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

अमेरिकी बाजारों का प्रभाव

अमेरिकी बाजारों में बढ़ती अस्थिरता ने वैश्विक मार्केट्स पर दबाव डाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये गिरावट वैश्विक आर्थिक स्थिति की कमजोरी का संकेत है। निवेशक अब और अधिक सतर्क हो गए हैं, जो आगामी आर्थिक रिपोर्टों का इंतजार कर रहे हैं।

निवेशकों के लिए सलाह

विश्लेषक सलाह देते हैं कि निवेशक इस प्रकार की गिरावट को एक सही अवसर के रूप में देख सकते हैं। बाजार में सही समय पर खरीदारी करने से दीर्घकालिक लाभ हो सकता है। हालांकि, सावधानी बरतना आवश्यक है, क्योंकि वर्तमान मौसम को देखते हुए बाजार में और भी उतार-चढ़ाव संभव हैं।

अगले कदम और आशा

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिकी बाजार स्थिर हो जाते हैं, तो भारतीय बाजारों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। निवेशकों को सुझाव दिया गया है कि वे अपने पोर्टफोलियो का पुनर्निर्धारण करें और बाजार की गतिविधियों पर नज़र रखें।

इसी के साथ, आगामी दिनों में सरकार की नीतियाँ और अर्थव्यवस्था की दिशा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

अधिक अपडेट्स के लिए, कृपया indiatwoday.com पर जाएं। Keywords: सेंसेक्स गिरावट, निफ्टी 100 अंक, अमेरिकी बाजार फिसले, भारतीय शेयर बाजार, निवेशकों की सलाह, आर्थिक स्थिरता, वैश्विक मार्केट्स, आर्थिक रिपोर्ट्स, बाजार के उतार-चढ़ाव, पोर्टफोलियो पुनर्निर्धारण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow