हिमाचल के पर्यटन स्थल टूरिस्ट से गुलजार:अप्रैल में ही 60% ऑक्यूपेंसी, नहीं मिल रहे रूम, गर्मी से बचने के लिए पहुंच रहे सैलानी

देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषम गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। मंगलवार तक छुट्टी की वजह से काफी टूरिस्ट अगले 4-5 दिन के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग कर रहे हैं और ठंडे इलाकों की सैर पर आ रहे हैं। शिमला, मनाली, डलहौजी, धर्मशाला के होटलों में इससे शुक्रवार को ही 60 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्युपेंसी हो चुकी है। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में इससे पहले कभी भी 50 फीसदी से ज्यादा ऑक्यूपेंसी नहीं हुई। लोंग वीकेंड की वजह से अगले दो-तीन दिन के दौरान शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी की उम्मीद है। प्रदेश के होटलों में ज्यादा टूरिस्ट पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पहुंच रहे है। बर्फ देखने वाले टूरिस्ट जा रहे लाहौल स्पीति जिन टूरिस्ट ने बर्फ देखनी है, वह कुल्लू-मनाली और लाहौल स्पीति आ रहे हैं। यहां से पर्यटक अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और लाहौल स्पीति के अगल अलग क्षेत्रों में जाकर बर्फ देख रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए टूरिस्ट शिमला, नारकंडा, कुफरी, मनाली, डलहौजी, कसौली इत्यादि पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इन पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला में शुक्रवार तक 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी: इंद्रजीत शिमला के होटेलियर इंद्रजीत ने बताया कि 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी शुक्रवार दोपहर तक हो चुकी है। आने वाले एक-दो दिन में इसके 90 प्रतिशत से ज्यादा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस बार समर टूरिस्ट सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं पहाड़ों पर सुहावना मौसम बना हुआ है। टूरिस्ट का पहाड़ों पर आना हिमाचल की टूरिस्ट इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव संकेत है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी नहीं होने की वजह से विंटर सीजन अच्छा नहीं गया था। मगर समर सीजन अच्छा जाएगा। मनाली में होटल के लिए मारामारी शुरू: अनूप मनाली के होटेलियर अनूप ठाकुर ने बताया कि कुछ होटलों में कमरों के लिए अभी से मारामारी शुरू हो गई है और सभी कमरे बुक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मनाली की बात की जाए तो 60 से 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हो चुकी है। आने वाले दिनों में समर सीजन के दौरान इसके शत-प्रतिशत रहने के आसार है। निगम के होटलों में होंगे फूड फेस्टिवल: MD पर्यटन निगम के एमडी राजीव कुमार ने बताया कि समर टूरिस्ट सीजन शुरू हो गया है। प्लेन के स्कूलों में छुट्टियां पड़ने के बाद पहाड़ों पर टूरिस्ट आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों में पर्यटकों के लिए फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं। इस साल भी निगम के होटलों में इस तरह के फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे।

Apr 12, 2025 - 08:59
 103  72501
हिमाचल के पर्यटन स्थल टूरिस्ट से गुलजार:अप्रैल में ही 60% ऑक्यूपेंसी, नहीं मिल रहे रूम, गर्मी से बचने के लिए पहुंच रहे सैलानी
देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषम गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंच र

हिमाचल के पर्यटन स्थल टूरिस्ट से गुलजार: अप्रैल में ही 60% ऑक्यूपेंसी

इस साल अप्रैल में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। स्थानीय रिसॉर्ट्स और होटेल्स ने 60% से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं। कैसे इस रुझान ने हिमाचल के पर्यटन उद्योग को प्रभावित किया है, आइए जानते हैं।

हिमाचल प्रदेश में आवास की कमी

विभिन्न स्थानों पर टूरिस्टों की बढ़ती संख्या के चलते कमरे बुक करने में समस्या आ रही है। कई परिवारों और समूहों को उन्हें वांछित स्थानों पर आवास नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के मौसम में पर्यटकों की संख्या में यह उछाल विशेष रूप से देखा गया है, जब लोग ठंडी जलवायु की तलाश में आते हैं।

सैलानियों का अनुभव

सैलानी न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, खानपान, और साहसिक गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं। हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, और राफ्टिंग जैसे अनुभव पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इनके साथ ही, स्थानीय बाजारों में शॉपिंग और खाने-पीने का अनुभव भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

गर्मी से राहत का सर्वोत्तम स्थान

गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल प्रदेश एक आदर्श गंतव्य साबित हो रहा है। पहाड़ों की ठंडी जलवायु और हरे-भरे दृश्य, सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। यदि आप भी इस गर्मी में छुट्टियाँ मनाने का सोच रहे हैं, तो हिमाचल की यात्रा का प्लान जरूर बनाएं।

हिमाचल प्रदेश की इस उच्च ऑक्यूपेंसी दर ने पर्यटन उद्योग को एक नई दिशा में बढ़ाया है। अधिकतम पर्यटकों का स्वागत करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी आवश्यक व्यवस्थाएँ की हैं।

अंत में, अगर आप इस अद्भुत पहाड़ी राज्य की यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि कमरे तेजी से बुक हो रहे हैं। इस गर्मी में हिमाचल का अनुभव आपको अद्वितीय और अविस्मरणीय बनायेगा।

News by indiatwoday.com

Keywords

हिमाचल पर्यटन, गर्मियों में घूमने के लिए स्थान, टूरिस्ट डेस्टिनेशन हिमाचल, 60% ऑक्यूपेंसी, सैलानी गर्मी से बचने के लिए, हिमाचल के रूम बुकिंग समस्या, पहाड़ी छुट्टियाँ, स्थानीय संस्कृति हिमाचल, साहसिक गतिविधियाँ हिमाचल, पर्यटकों का अनुभव हिमाचल, ठंडे स्थानों की तलाश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow