दिल्ली विधानसभा चुनाव- BJP की पहली लिस्ट में 29 कैंडिडेट:केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा और आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 29 नाम हैं। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इसी सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार उतारे हैं। आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 दिसंबर को सभी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। कांग्रेस की तीन लिस्ट जारी, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई थी। इसमें 21 नाम थे। 24 दिसंबर को दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान होगा दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... PM बोले- दिल्ली में आपदा सरकार, ये कट्टर बेईमान लोग: मैं भी शीश महल बनवा सकता था, लेकिन गरीबों के घर बनवाए दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरूआत की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार पर निशाना साधा।मोदी ने आप सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर... केजरीवाल बोले- पानी के गलत बिल माफ होंगे: डिटेल चुनाव के बाद बताएंगे केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। हम दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Jan 4, 2025 - 13:30
 61  501825
दिल्ली विधानसभा चुनाव- BJP की पहली लिस्ट में 29 कैंडिडेट:केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा और आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 29 नाम हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट में 29 कैंडिडेट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली सूची जारी की है जिसमें 29 कैंडिडेट्स का नाम शामिल है। इस सूची में प्रमुख नेताओं के नाम देखने को मिल रहे हैं, जो आगामी चुनाव में अपने-अपने क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतरेंगे। विशेष रूप से, पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को और आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी को खड़ा किया है।

प्रवेश वर्मा का मुकाबला केजरीवाल से

प्रवेश वर्मा, जो पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, केजरीवाल के खिलाफ एक मजबूत कैंडिडेट माने जा रहे हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में अच्छी पहचान उन्हें एक महत्वपूर्ण उम्मीदवार बनाती है। उनके पास दिल्ली के स्थानीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ है, जो चुनावी दौड़ में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी का चुनावी मैदान में कूदना

दूसरी ओर, आतिशी, जो आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रमुख शख्सियत हैं, के खिलाफ बिधूड़ी का नामांकन भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बिधूड़ी ने अपने सामर्थ्य और सामुदायिक समर्थन के बल पर इस मुकाबले में चुनौती पेश करने का फैसला किया है। उनकी राजनीतिक रणनीतियों और मैदान से जुड़े मुद्दों पर नजर रखना दिलचस्प होगा।

भविष्य के चुनावों पर नजर

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2023 में विभिन्न दलों के बीच का मुकाबला रोचक होगा। BJP ने अपनी पहली सूची में जिन कैंडिडेट्स को शामिल किया है, वे सभी अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थिति रखते हैं। आने वाले दिनों में भाजपा और अन्य पार्टियों द्वारा और कैंडिडेट्स की घोषणा की जा सकती है।

News by indiatwoday.com

यदि आप दिल्ली विधानसभा चुनाव संबंधी और अधिक अपडेट जानना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट indiatwoday.com पर विजिट करें। Keywords: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2023, BJP कैंडिडेट लिस्ट, प्रवेश वर्मा केजरीवाल, आतिशी बिधूड़ी चुनाव, आम आदमी पार्टी, दिल्ली चुनाव समाचार, भाजपा उम्मीदवार, चुनावी मुकाबला दिल्ली, दिल्ली विधानसभा बिधूड़ी, केजरीवाल प्रवेश वर्मा, आतिशी चुनावी रणनीति, indiatwoday.com समाचार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow