हिमाचल के 7 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट:पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, कल बारिश की संभावना, शिमला में मैक्सिमम टैम्परेचर ने तोड़े रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश में कल से बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। कल से पश्चिमी विक्षोभ (WD) अधिक सक्रिय हो रहा है। इसके मद्देनजर कल (5 जनवरी) को चंबा, कांगड़ा और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। दूसरी ओर, 6 जनवरी को सात जिलों चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 7 दिसंबर को भी चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 8 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। शिमला के मैक्सिमम टैम्परेचर ने तोड़े सारे रिकार्ड प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में भारी उछाल आया है। शिमला, मनाली में तापमान में कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। शिमला में अधिकतम तापमान जनवरी महीने से सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। शिमला का मैक्सिमम टैम्परेचर शुक्रवार को 21.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि इससे पहले जनवरी माह में शिमला का रिकॉर्ड मैक्सिमम टैम्परेचर 21.4 डिग्री 30 जनवरी 2006 को था। शिमला-मनाली में न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड उछाल इसी तरह शिमला और मनाली में गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान भी नया रिकॉर्ड बना चुका है। शिमला में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 8.4 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 11.5 डिग्री और मनाली 8.4 डिग्री के उछाल के साथ 7.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे पूर्व जनवरी के पहले हफ्ते में आज तक कभी भी इतना ज्यादा तापमान नहीं रहा। जनवरी महीने की बात की जाए तो दूसरा सबसे ज्यादा मिनिमम टैम्परेटर है। शिमला में 24 जनवरी 2009 को रिकॉर्ड 12.7 डिग्री और मनाली में 25 जनवरी 2009 में रिकॉर्ड 7.5 डिग्री तापमान रहा है। प्रदेश के दूसरे शहरों के न्यूनतम तापमान में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 4.4 डिग्री ज्यादा हो गया है। इससे शिमला, मनाली, नारकंडा, कुफरी जैसे ठंडे क्षेत्रों में भी ठंड गायब हुई है। ताबो के न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में 9.3 डिग्री का उछाल वहीं बर्फ से ढके ताबो के न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान 9.2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है और ताबो का पारा -5.5 रह गया है। बुधवार रात को यह 14.7 डिग्री था। समदो के तापमान में भी 24 घंटे के दौरान 6.4 डिग्री की गिरावट और केलांग के तापमान में 6 डिग्री की कमी आई है।

Jan 4, 2025 - 07:55
 47  501824
हिमाचल के 7 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट:पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, कल बारिश की संभावना, शिमला में मैक्सिमम टैम्परेचर ने तोड़े रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश में कल से बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में आज भ

हिमाचल के 7 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट

News by indiatwoday.com

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

हिमाचल प्रदेश के मौसम में अप्रत्याशित परिवर्तन आने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग ने 7 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से कल बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इस विक्षोभ के कारण, प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे बर्फबारी की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।

शिमला में रिकॉर्ड तापमान

हालांकि, शिमला में हाल ही में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उच्चतम तापमान में वृद्धि ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को चौंका दिया है। मौसम के बदलाव और तापमान में वृद्धि के कारण लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर सकते हैं। इसलिए, मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।

संभावित प्रभाव और तैयारी

हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका के चलते, प्रशासन ने आपातकालीन तैयारियों को मजबूती देने की तैयारी की है। स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों को मार्गदर्शन देने के लिए सड़कों की स्थिति पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

भविष्यवाणी और सुझाव

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में और भी तीव्र बदलाव की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति का ध्यान रखें और उचित तैयारियों के साथ बाहर निकलें।

अंत में, हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों और पर्यटकों को मौसम की परिवर्तनशीलता से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा, अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, कृपया indiatwoday.com का दौरा करें।

关键词

हिमाचल में बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ, शिमला का तापमान, बारिश की संभावना, हिमाचल मौसम अपडेट, बर्फबारी अलर्ट, मौसम विभाग की रिपोर्ट, शिमला मौसम हालात, हिमाचल में यात्रा तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow