फेसबुक पर दोस्ती फिर रेप और धोखा:कानपुर में महिला को शादी का झांसा देकर किया रेप, ससुराल वालों को फोन कर उसे कहीं का नहीं छोड़ा
कानपुर में एक विवाहिता से युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की। महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी दी। जब महिला उसके चुंगल में फंस गई तो उसका शारीरिक शोषण किया। फिर दूसरी युवती से सगाई कर ली। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा दी है। नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता महिला एजुकेशन पे के लिए जागरूकता फैलाने का काम करती है। पीड़िता के मुताबिक सात साल पहले उनके फेसबुक मैसेंजर पर मानवेन्द्र प्रताप सिंह की आईडी से मैसेज आना शुरू हुए। जिसको उन्होंने पहले इग्नोर किया। पीड़िता के मुताबिक मानवेन्द्र भी एजुकेशन जागरूकता फैलाने का काम करता था। महिला को लगातार मैसेज करने पर उसने साथ में काम करने वाली सहकर्मी सरिता से उसके बारे में पूछा। तब उसने मानवेन्द्र के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता ने फेसबुक पर उसकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। फोन नम्बर एक्सचेंज हो गए पीड़िता के मुताबिक मैसेंजर पर बात होने के बाद मानवेन्द्र ने बातों बातों में उसका मोबाइल नम्बर ले लिया। इसके बाद दोनों की व्हाट्स एप मैसेज पर भी बात होने लगी। फोन पर भी दोनों की बात होती रही। इधर, कुछ दिन बाद मानवेन्द्र सिंह ने पीड़िता से कहा कि वो उसे पसंद करता है और उससे प्रेम करने लगा है। पीड़िता ने कहा कि हमारी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी है । तब मानवेन्द्र ने कहा कि उसे सब मालूम है और वो एक साल से पीड़िता के बारे में जानकारी जुटा रहा था। पीड़िता ने मानवेन्द्र से यह भी कहा कि वो उससे उम्र में बड़ी है। मगर आरोपी इसे भी मानने को तैयार नहीं था। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसने मानवेन्द्र से बातचीत बंद कर दी और सारे सोशल मीडिया एकाउंट्स पर उसे ब्लॉक कर दिया। वीडियो कॉल पर जहर पिया पीड़िता के मुताबिक इसके बाद आरोपी मानवेन्द्र ने एक अन्य नम्बर से वीडियो कॉल किया। कॉल उठाने पर उसने पीड़िता को जहर की शीशी दिखाते हुए कहा कि अगर पीड़िता ने उससे शादी के लिए हां नहीं कही तो वो जहर पी लेगा। पीड़िता ने मना किया तो मानवेन्द्र ने जहर पी लिया। पीड़िता के मुताबिक उसने मानवेन्द्र के पिता को घबरा कर फोन कर दिया। अगले दिन उसने फिर पिता से बात की तो पता चला कि मानवेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी बताया कि अब वो ठीक है। मॉल में मिलने बुलाया पीड़िता के मुताबिक मानवेन्द्र सुहागनगर फिरोजाबाद का रहने वाला है। जहर खाने के दस दिन बाद मानवेन्द्र पीड़िता से मिलने कानपुर आया। उसने पीड़िता को मॉल बुलाया। जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर पीड़िता नहीं आई तो वो उसके घर पहुंच जाएगा। इसपर पीड़िता डर गई औऱ उससे मिलने पहुंची। वहां पर भी आरोपी ने शादी की बात छेड़ी तो पीड़िता ने मना कर दिया। इसपर उसने जेब से ब्लेड निकालकर हाथ काट लिया। तब पीड़िता ने उसे समझाया और चली गई। पीड़िता के मुताबिक लगातार उसके फोन आते रहे। मगर पीड़िता ने जवाब नहीं दिया। 150 कॉल के बाद मिलाया फोन पीड़िता के मुताबिक 150 कॉल आने के बाद उसने मानवेन्द्र को फोन किया। तो उसने कहा कि वो कानपुर से गया नहीं रेलवे स्टेशन पर बैठा है और अगर पीड़िता ने उसका प्रस्ताव नहीं माना तो वो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे देगा। इस पर पीड़िता घबरा गई उसने शादी के लिए हां कर दी। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद आरोपी उसे आगरा के एक होटल में ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। शादी का झांसा देने के साथ वो लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। घर टुड़वा दिया पीड़िता के मुताबिक मानवेन्द्र ने उसका घर तुड़वा दिया। वो उसके बहकावे में आकर पति से झगड़ने लगी और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। पीड़िता के मुताबिक मानवेन्द्र ने उसे झांसा दिया कि जब उसके खाते में दो लाख हो जाएंगे तो दोनों भाग जाएंगे। यह झांसा देकर दो साल तक उससे रेप किया। दूसरी महिला से कर ली सगाई पीड़िता के मुताबिक 10 दिसम्बर 2024 को उसे पता चला कि मानवेन्द्र ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। उसने जब मानवेन्द्र से पूछा तो मानवेन्द्र ने पीड़िता की ससुराल फोन करके सारी बात बता दी। जिसके कारण पीड़िता को ससुराल से भी निकाल दिया गया।

फेसबुक पर दोस्ती फिर रेप और धोखा
कानपुर में एक ऐसा भयावह मामला सामने आया है, जहां फेसबुक पर दोस्ती के माध्यम से एक महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया गया। यह मामला न केवल महिला के लिए व्यक्तिगत रूप से अत्यंत दुखद है, बल्कि समाज के लिए भी कई प्रश्न खड़े करता है।
घटना का विवरण
महिला ने फेसबुक पर अपने कुछ दोस्तों के माध्यम से एक युवक से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हुई और युवक ने उसे शादी का आश्वासन दिया। महिला उसके झांसे में आ गई और इस रिश्ते को गंभीरता से लेने लगी। हालाँकि, असली भयावह घटना तब हुई जब युवक ने महिला को अपने ससुराल वालों से मिलने के लिए बुलाया।
दिशानिर्देश और सुरक्षा
इस घटना के बाद यह बेहद जरूरी है कि महिलाएँ सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के साथ संबंध बनाने में सतर्क रहें। उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी अनजान व्यक्ति पर बिना जांच के विश्वास करना कितना खतरनाक हो सकता है।
स्थानीय पुलिस की कार्रवाई
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। स्थानीय निवासियों से जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। लोग पुलिस की इस सक्रियता की सराहना कर रहे हैं, लेकिन यह भी अपेक्षा करते हैं कि ऐसी घटनाएं पुनः न हों।
समाज में जागरूकता की आवश्यकता
इस प्रकार की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि हमें समाज के रूप में एकजुट होने और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। जब तक हम जागरूकता नहीं फैलाएंगे, तब तक ऐसे अपराधों को रोकना मुश्किल होगा।
इस मामले पर आगे की जानकारी के लिए, कृपया विज़िट करें News by indiatwoday.com. Keywords: फेसबुक दोस्ती रेप, कानपुर महिला रेप केस, शादी का झांसा, फेसबुक पर मित्रता, कानपुर में बलात्कार, धोखा देना, सोशल मीडिया सुरक्षा, कानपुर समाचार, महिला सुरक्षा, पुलिस कार्रवाई, जागरूकता अभियान
What's Your Reaction?






